फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   akhilesh will give honor to the toppers

अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में होगा टॉपरों का सम्मान

Mon, 13 Jun 2016 04:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झांसी
ब्यूरो/अमर उजाला, झांसी Updated Mon, 13 Jun 2016 04:39 AM IST
विज्ञापन
akhilesh will give honor to the toppers
अखिलेश यादव टॉपरों को देंगे सम्मान। - फोटो : amar ujala

हाईस्कूल व इंटर के टॉपरों का सम्मान ‘अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह’ में सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव करेंगे। सम्मान समारोह लखनऊ में 14 जून को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होगा। इस दौरान झांसी जनपद में हाईस्कूल की टॉपर विद्योत्मा नायक व इंटर की टॉपर प्रभा कुमारी को भी सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों छात्राएं 13 जून को सुबह चार बजे शिक्षा भवन से रवाना होंगी। जिनके साथ उनके अभिभावक व करगुंवा राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्या प्रमिला भी रहेंगी। इन छात्राओं को लखनऊ में लक्ष्मीबाई क न्या इंटर कॉलेज चिनहट में ठहराया जाएगा। जहां से इन्हें इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित कराया जाएगा।  
विज्ञापन


मेरी पढ़ाई व मेहनत सफल हुई: विद्योत्मा
हाईस्कूल में 93.67 प्रतिशत अंक पाकर जिले में टॉप आईं गोंदू कंपाउंड निवासी विद्योत्मा नायक को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अमर उजाला के कार्यक्रम में सम्मानित करेंगे। विद्योत्मा ने बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री से सम्मानित होने की जो खुशी मुझे व मेरे परिवार को हो रही है, उससे लगता है कि मेरी पढ़ाई व मेहनत सफल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला से बातचीत में टॉपर छात्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिलना आसान नहीं होता है, लेकिन अमर उजाला मुझे सीएम से सम्मान दिला रहा है। इसकी बेहद खुशी है मुझे और यह मेरे मम्मी, पापा व बहन को सपने जैसा लग रहा है। ऐसा सम्मान मिलने पर और भी पढ़ने तथा आगे बढ़ने का प्रोत्साहन मिला है।

वहीं, पापा को अपनी बेटियों पर गर्व हो रहा है। विलेज इंटर कॉलेज की छात्रा विद्योत्मा ने बताया कि प्रशासनिक सेवा लक्ष्य है। वहीं, 12वीं में अच्छा परिणाम लाने के लिए वह प्रतिदिन छह घंटे पढ़ाई कर रही हैं। अमर उजाला का शुक्रिया कि उसने मुझे इतना अवसर दिया। विद्योत्मा के पिता श्यामाचरण नायक विलेज इंटर कॉलेज में ही शिक्षक है।

लड़कियों की पढ़ाई को लेकर सीएम से बात करूंगी: प्रभा कुमारी

akhilesh will give honor to the toppers

इंटर में 92.80 प्रतिशत अंक पाकर जिले में टॉपर रहीं अंबेडकर नगर तालपुरा निवासी प्रभा कुमारी ने बताया कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलने पर उनसे कहूंगी कि लड़कियों की पढ़ाई के लिए विद्यालयों में हॉस्टल बनाए जाएं, ताकि दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों की बालिकाएं महानगर में आकर पढ़ाई कर सकें।
 
लखनऊ में आयोजित होने वाले अमर उजाला के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री से सम्मानित होने की जानकारी पर प्रभा कुमारी ने बताया कि उन्हें व उनके परिवार को बेहद खुशी हो रही है। हालांकि, वह सोचती थी कि एक दिन जरूर किसी बड़ी शख्सियत से वह सम्मानित होगी।

सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा प्रभा ने कहा कि लड़कियों को आगे बढ़ने के लिए समानता से आरक्षण मिले। क्योंकि वह समझती हैं कि लड़कि यों को आगे बढ़ने के लिए और सरकारी संसाधनों व सुविधाओं की आवश्यकता है। चरण दास ठेकेदार एवं तुलसा देवी की पुत्री प्रभा ने बताया कि इंजीनियर बनना उनका पहला लक्ष्य है और इसके लिए वह जमकर पढ़ाई कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed