फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Akhilesh suspends ssp Gorakhpur, anger in adminstration

ददुआ को ठिकाने लगाने वाले एसएसपी के निलंबन के बाद पुलिस महकमे में आक्रोश

Thu, 16 Jun 2016 04:17 PM IST
शिवम सिंह/ अमर उजाला, गोरखपुर
शिवम सिंह/ अमर उजाला, गोरखपुर Updated Thu, 16 Jun 2016 04:17 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh suspends ssp Gorakhpur, anger in adminstration
एसएसपी अनंत देव - फोटो : फेसबुक

सपा नेता की पिटाई के मामले में सीएम की कार्रवाई ने खादी और खाकी के बीच नई जंग छेड़ दी है। कार्रवाई भले ही गोरखपुर में हुई हो मगर इसका असर पूरे सूबे में पड़ा है। सपाई जहां सीएम की कार्रवाई से गदगद हैं तो वहीं पुलिस वालों में भारी नाराजगी है। सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर जबरदस्त जंग छिड़ी हुई है। यहां सीएम की कार्रवाई को सपा नेता इज्जत और इंसाफ से जोड़कर पेश कर रहे हैं, वहीं पुलिस वाले इकबाल पर खतरा बता रहे हैं। उनका दर्द है कि ऐसे ही रहा तो अब थाने में भी अपराधियों को सलामी ही देनी पड़ेगी।

विज्ञापन


मामला एक हाई प्रोफाइल सपा नेता से जुड़ा है। खुद जिला सचिव रहने के साथ ही इनके पिता गोपाल यादव जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। यह वही जिला अध्यक्ष है, जो जमीन के विवाद में सजायाफ्ता कैदी हैं। बेटा भी उसी जमीन के मामले में बवाल के बाद थाने लाया गया था। इस मामले में सपा नेता एकजुट हुए तो कार्रवाई भी होनी शुरू हो गई। पहले तीन चौकी इंचार्जों और एक सिपाही पर गाज गिरी, उसके बाद एसएसपी अनंत देव को भी सस्पेंड कर दिया गया। उनकी जगह कानपुर अधिसूचना के पुलिस अधीक्षक रामलाल वर्मा को नया एसएसपी बनाया गया है।
विज्ञापन


सीएम की इस कार्रवाई पर सपा नेताओं की शुभकामनाएं जैसे ही सोशल मीडिया में आई पुलिस वालों का आक्रोश भी बढ़ने लगा। कुछ पुलिस वालों ने खुलकर इस पर टिप्पणी भी कर डाली। व्हाट्सएप पर खुद के ग्रुप में भी पुलिसकर्मी अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। नाम न छापने के शर्त पर कुछ पुलिस वाले बोले कि थाने में गाली देने वाले पर भी अब वह कुछ कार्रवाई नहीं कर सकते हैं। अपराधी भी सफेद कुर्ते में आकर सब कुछ करके चला जाता है और हम सिर्फ देखते रह जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

Akhilesh suspends ssp Gorakhpur, anger in adminstration
सपा कार्यकर्ताओं ने की थी बैठक - फोटो : फेसबुक

दरअसल यह पूरा मामला सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सजायाफ्ता कैदी गोपाल यादव के पुत्र और जिला सचिव गौरव यादव की पिटाई के मामले के जुड़ा हुआ है। मालूम हो कि दाउदपुर में जमीन को लेकर सपा नेता गौरव यादव उर्फ अतुल और पट्टीदार शोभा के बीच जमकर मारपीट हुई थी। बवाल बढ़ने पर दोनों पक्ष की तरफ से हुई फायरिंग में एक पक्ष के रामनयन यादव, दूसरे पक्ष के चंद्रजीत घायल हो गए थे।

 मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाकर गौरव समेत दोनों पक्ष के चार लोगों को हिरासत में ले लिया था। थाने पहुंचने पर गौरव पुलिसकर्मियों से ही उलझ गए। वर्दी उतरवाने की धौंस देने पर दरोगा और सिपाहियों ने उनकी पिटाई कर दी थी। इस मामले को लेकर मंगलवार को सपा जिलाध्यक्ष डॉ. मोहसिन खान के साथ कई सपा नेता कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंच गए थे। इसके बाद मोहद्दीपुर चौकी इंचार्ज नरेंद्र राय, जटेपुर चौकी इंचार्ज मृत्युंजय कुमार सिंह, बेतियाहाता चौकी इंचार्ज दिनेश तिवारी और एक सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया था। मगर इसके बाद भी मामला शांत नहीं हुआ।

 पार्टी के नेता पर कार्रवाई की बात मुख्यमंत्री तक पहुंची तो बुधवार को सीएम ने एसएसपी अनंत देव को सस्पेंड कर दिया। इससे पहले, बुधवार सुबह एसएसपी ने सीएमओ से मुलाकात कर मेडिकल कॉलेज में सपा नेता गौरव का दोबारा मेडिकल परीक्षण कराया। फिलहाल इलाज के लिए गौरव को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि एसएसपी के खिलाफ कार्रवाई से पहले सपा नेताओं ने एक बैठक भी की थी जिसका फीडबैक मुख्यमंत्री तक भी भेजा गया था जिसके बाद अनंत देव को निलंबित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed