फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Akhilesh Congress alliance can end up 70-80 seat

अखिलेश-कांग्रेस गठबंधन अंतिम चरण में, कांग्रेस को मिल सकती है 70-80 सीट

Sun, 15 Jan 2017 02:37 AM IST
धीरज कनोजिया/ नई दिल्ली 
धीरज कनोजिया/ नई दिल्ली  Updated Sun, 15 Jan 2017 02:37 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh Congress alliance can end up 70-80 seat

मुलायम सिंह यादव खेमे को पटखनी देने के लिए अखिलेश खेमा हर दांव अपनाने को तैयार है। लिहाजा, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कांग्रेस के साथ गठबंधन की रणनीति को अंतिम रूप दे रहे हैं। उधर, राहुल गांधी ने भी उत्तर प्रदेश के प्रभारी गुलाम नबी आजाद को गठबंधन के लिए बातचीत करने के लिए कह दिया है। 

विज्ञापन


शुरुआती तौर पर अखिलेश खेमे ने कांग्रेस को संदेश दिया है कि जिन सीटों पर कांग्रेस नंबर एक, दो और तीन पर रही है वही सीटें कांग्रेस को दी जाएगी। अखिलेश खेमा संकेत दे रहा है कि वह कांग्रेस को 100 सीटें देने के लिए तैयार नहीं है। उसके फार्मूले के अनुसार कांग्रेस 70 से 80 सीटों की दावेदार बन सकती है। गौरतलब है कि कांग्रेस की ओर से 100 सीटें मांगने की बात सामने आ रही थी।
विज्ञापन

 
मुलायम के बिना समाजवादी पार्टी का भविष्य बन रहे अखिलेश यादव कांग्रेस को साथ लेने के लिए तैयार हैं। अखिलेश खेमे का कहना है कि अखिलेश खेमे के पास साइकिल आये या न आये। मगर वह कांग्रेस के साथ गठबंधन करेगा। अखिलेश खेमे को लग रहा है कि भले उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का कोई खास वजूद न हो मगर वह राष्ट्रीय पार्टी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कपिल सिब्बल ने नहीं लिए अखिलेश खेमे से फीस

Akhilesh Congress alliance can end up 70-80 seat
मुलायम सिंह यादव व अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
लिहाजा, मुलायम सिंह यादव के बिना अखिलेश की पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का साथ मिलना महत्वपूर्ण है। वहीं राहुल गांधी के साथ साथ प्रियंका गांधी के भी चुनाव प्रचार में उतरने की संभावना से अखिलेश खेमा गठबंधन को लेकर उत्साहित है। रामगोपाल यादव और गुलाम नबी आजाद इसके लिए जल्द बातचीत शुरू कर सकते हैं। 

हालांकि अखिलेश खेमा सीटों को लेकर नरमी बतरने के लिए मूड में नहीं है। अखिलेश खेमे के एक सूत्र ने बताया कि उनके पास 229 विधायकों का साथ है। वहीं 11-14 निर्दलीय विधायक भी साथ हैं। इसलिए सपा का 240 सीटों पर तो अकेेले दावा है। इस पर कांग्रेस से कोई बातचीत नहीं होगी। वहीं कांग्रेस के पास 28 सीटें थी। इसलिए कांग्रेस और सपा के बीच इन सीटों को छोड़कर बची 135 सीटों पर ही गठजोड़ की बातचीत हो सकती है।

कपिल सिब्बल ने नहीं लिए अखिलेश खेमे से फीस
साइकिल पर छिड़े विवाद के मामले में चुनाव आयोग में अखिलेश खेमे की आरे से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता और कांग्रेस सांसद कपिल सिब्बल ने कोई फीस नहीं ली है। अखिलेश खेमे की ओर से बताया गया है कि सिब्बल ने अखिलेश से राजनीतिक रिश्ते और कांग्रेस के साथ चुनावी गठबंधन की संभावना को देखते हुए कोई पैसा नहीं लिया है। सिब्बल देश के सबसे महंगे वकीलों में से एक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed