फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   akhilesh has IQ of Einstein and Hawking

आइंस्टीन और हॉकिन्स जैसा है इस भारतीय बच्चे का दिमाग

Tue, 05 Jul 2016 04:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 05 Jul 2016 04:25 PM IST
विज्ञापन
akhilesh has IQ of Einstein and Hawking
160 आईक्यू लेवल है अखिलेश का। - फोटो : times of india
पिछले हफ्ते जब नागपुर में रहने वाले 11 साल के अखिलेश चंद्रोकर स्कूल से घर पहुंचे तो उन्होंने सोचा भी नहीं होगा कि उनकी जिंदगी ही बदलने वाली है। उनके माता-पिता रित्विक और सोनाली हाथ में एक पत्र लिए खड़े थे। यह पत्र मेन्सा संस्था की तरफ से आया था, जिसमें इस बात की पुष्टि की गई थी कि अखिलेश का आईक्यू लेवल 160 है।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के अनुसार पत्र में दावा किया गया है कि अखिलेश का आईक्यू लेवल एलबर्ट आइंस्टीन और स्टीफन हॉकिन्स जैसा है। मेन्सा का दावा है कि अखिलेश अब दुनिया के उन 2 प्रतिशत लोगों में शामिल हो गए हैं जिनका आईक्यू लेवल सबसे अधिक है। मेन्सा ने अखिलेश के सामने इस संस्था से जुड़ने का प्रस्ताव रखा है। आपको बता दें कि मेन्सा हाई आईक्यू लेवल के लोगों की संस्था है।
विज्ञापन


मेन्सा की स्थापना 1946 में एक ऑस्ट्रेलियन बैरिस्टर रोनाल्ड बेरिल ने वैज्ञानिक और डॉक्टर लैंस वेयर ने की थी। कुछ समय बाद इस संस्था ने पूरी दुनिया में अपनी पहुंच बना ली। इसकी सदस्यता सिर्फ टॉप के उन 2 प्रतिशत लोगों तक सीमित है, जिनकी आईक्यू बहुत अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एस्ट्रोनॉमर बनना चाहते हैं अखिलेश

akhilesh has IQ of Einstein and Hawking
ब्लैक होल की थ्योरी पर काम कर रहे हैं अखिलेश।

अखिलेश जैन इंटरनेशल स्कूल के छात्र हैं, जिन्होंने जून महीने में मेन्सा का टेस्ट दिया था, जब वह अपने परिवार के साथ स्कॉटलैंड घूमने गए हुए थे। हैरी पॉटर के फैन अखिलेश को खुद भी इस बात का भरोसा नहीं था कि उन्हें इस टेस्ट में इतना अधिक स्कोर मिलेगा।

अखिलेश ने कहा- मुझे इस टेस्ट में 140 का स्कोर मिलने की उम्मीद थी, लेकिन मेरा स्कोर इससे कहीं ज्यादा आया है। टेस्ट के कुछ दिन बाद से ही मैं लगातार अपना ई-मेल चेक कर रहा था कि परिणाम आया कि नहीं। यह वाकई चौंकाने वाली बात थी कि इस टेस्ट का परिणाम पोस्ट के जरिए घर पहुंच गया।

अखिलेश ने कहा कि वह एक एस्ट्रोनॉमर बनना चाहते हैं और फिलहाल वह ब्लैक होल की थ्योरी पर काम भी कर रहे हैं। ऐसा भी नहीं है कि अखिलेश सिर्फ काम ही नहीं करते हैं, बल्कि बास्केट बॉल और लॉन टेनिस भी खेलते हैं।

नागपुर के रित्विक और सोनाली की नागपुर में ही एक टेक कंपनी है। सॉफ्टवेयर फील्ड में काम करते हुए सोनाली करीब 10 सालों तक स्कॉटलैंड में रही हैं। अखिलेश का जन्म भी नागपुर में ही हुआ है, लेकिन उन्होंने अपने स्कूल के शुरुआती दिन स्कॉटलैंड में बिताए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed