फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   akash missile successfully tested in odisha which can attack in air at 25km range from surface

ओडिशा: 'आकाश' मिसाइल का परीक्षण सफल, जमीन से हवा में 25KM तक कर सकती है वार 

Tue, 05 Dec 2017 10:54 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Tue, 05 Dec 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
akash missile successfully tested in odisha which can attack in air at 25km range from surface

देश में सतह से हवा में मार करने वाली आकाश सुपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया। इस मिसाइल में स्वदेश निर्मित रेडियो फ्रीक्वेंसी सीकर लगा हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि अत्याधुनिक मिसाइल ने यूएवी ‘बंशी’ को निशाना बनाया। इस मिसाइल को दोपहर में राज्य के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज के कॉम्प्लेक्स तीन से प्रक्षेपित किया गया। 

विज्ञापन


आकाश की मारक क्षमता 25 किलोमीटर है और यह 55 किलोग्राम वारहेड ले जाने में सक्षम है। इसे डीआरडीओ ने विकसित किया है। इसमें आकाशीय लक्ष्य जैसे फाइटर जेट, क्रूज मिसाइल और हवा से सतह मिसाइल के साथ बैलेस्टिक मिसाइल को मार गिराने की क्षमता है। 
विज्ञापन


एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि मिसाइल के रडार, टेलीमेटरी और इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल सिस्टम्स का पता लगाया गया और सभी मानकों पर नजर रखी गई। यह स्वदेशी सीकर के साथ सतह से हवा में मार करने वाली पहली मिसाइल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: सुखोई से ब्रह्मोस के सफल परीक्षण ने खड़े किए दुश्मनों के कान

इसे सेना में कम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल के रूप में शामिल किया जा रहा है। रक्षा सूत्रों ने कहा, इस सफल प्रक्षेपण के साथ भारत ने किसी भी प्रकार की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल बनाने का क्षमता हासिल कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed