फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ajit Pawar warns party workers in Beed against involvement in extortion rackets News In Hindi

Extortion Case: 'राजनीतिक हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं करेंगे', अजित पवार ने बीड में पार्टी कार्यकर्ताओं को चेताया

Thu, 30 Jan 2025 01:18 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 30 Jan 2025 01:18 PM IST
सार

बीड में बढ़ते जबरन वसूली के मामलों के चलते बीते दिनों सरपंच संतोष देशमुख की हत्या हो गई। इस हत्याकांड के बाद महाराष्ट्र सरकार पर कई सारे सवाल खड़े हो रहें है। इसी बीच डिप्टी सीएम अजित पवार ने बीड में एनसीपी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। साथ ही उन्हें जबरन वसूली मामले में दूर रहने की चेतावनी भी दी।  

विज्ञापन
Ajit Pawar warns party workers in Beed against involvement in extortion rackets News In Hindi
महाराष्ट्र के उपराष्ट्रपति अजित पवार - फोटो : एक्स@AjitPawarSpeaks

विस्तार

महाराष्ट्र के बीड जिले में जबरन वसूली मामले में हुई सरपंच देशमुख की हत्या ने राज्यभर की राजनीति को गर्म कर रखा है। इसी बीच महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने गुरुवार को बीड जिला का दौरा किया। जहां एनसीपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे विकास परियोजनाओं में जबरन वसूली के प्रयासों में शामिल न हों और हमेशा स्वच्छ चरित्र बनाए रखें। बता दें कि अजित पवार के ये बयान भी सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के मामले के संदर्भ में आया, जिसमें एनसीपी के मंत्री धनंजय मुंडे के करीबी सहयोगी वाल्मिक कराड को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन


पार्टी कार्यकर्ताओं को चेताया
पवार ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रशासन में किसी भी तरह का राजनीतिक हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और किसी को भी विकास कार्यों में जबरन वसूली करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर उन्हें इस तरह की गतिविधियों के बारे में पता चलता है, तो वे कड़ी कार्रवाई करेंगे, जिसमें मकोका के तहत कठोर सजा भी शामिल होगी।
विज्ञापन


हथियार लहराने वालों को भी चेताया
उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यदि कोई सार्वजनिक जगह पर हथियार लहराता हुआ पाया गया तो उसका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बदलाव लाने के लिए कानून सबके लिए समान होना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही बीड जिले के विकास के बारे में पवार ने कहा कि वे अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले मामलों पर निर्णय लेंगे और मुख्यमंत्री के साथ मिलकर उन मुद्दों पर चर्चा करेंगे, जिन पर उनका अधिकार नहीं है। पवार ने बताया कि वे जनप्रतिनिधियों और मंत्रियों से सलाह भी लेंगे।


बीड की गर्मी सियासत तक कैसे? समझिए
गौरतलब है कि सरपंच संतोष देशमुख की हत्या 9 दिसंबर कर दी गई थी, जब उन्होंने बीड में एक पवनचक्की कंपनी से जबरन वसूली रोकने की कोशिश की थी। हत्या में एनसीपी के पूर्व तहसील प्रमुख विष्णु चाटे सहित सात लोग गिरफ्तार किए गए हैं। चाटे ने कथित तौर पर कंपनी से 2 करोड़ रुपये की मांग की थी और इसके बाद धमकी दी थी कि अगर मांग पूरी नहीं की गई तो कंपनी का काम बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed