फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ajit Pawar to decide if NCP will contest BMC polls;NCP-SP keen on allying with Sena UBT and MNS than Congress

BMC Elections: शरद गुट को कांग्रेस से ज्यादा ठाकरे बंधुओं पर भरोसा; NCP पर आखिरी फैसला लेंगे अजित पवार

Wed, 17 Dec 2025 08:49 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: पवन पांडेय Updated Wed, 17 Dec 2025 08:49 PM IST
सार

BMC Elections: महाराष्ट्र में बीएमसी चुनाव से पहले गठबंधन दलों के बीच टकराव की स्थिति बनती दिख रही है। एक तरफ जहां शरद गुट ठाकरे बंधुओं के साथ चुनाव लड़ना चाह रहा है, वहीं दूसरी तरफ महायुति के घटक दल एनसीपी ने अभी तक अपना रुख स्पष्ट नहीं किया है। 

विज्ञापन
Ajit Pawar to decide if NCP will contest BMC polls;NCP-SP keen on allying with Sena UBT and MNS than Congress
शरद पवार-अजित पवार। - फोटो : ANI

विस्तार

शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (एसपी) मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव में कांग्रेस की बजाय शिवसेना (यूबीटी) और मनसे के साथ गठबंधन करने की इच्छुक है। पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी। बुधवार को मुंबई में हुई बैठक में पार्टी की चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता एनसीपी (एसपी) के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत शिंदे ने की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - तिरुप्परनकुंद्रम दीप प्रज्वलन मामला: सार्वजनिक व्यवस्था बिगड़ने की आशंका बेबुनियाद, हाईकोर्ट में वकील का तर्क
विज्ञापन


एनसीपी (एसपी), कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी (एमवीए) का हिस्सा हैं। हालांकि पार्टी के ज्यादातर कार्यकर्ताओं का मानना है कि सेना (यूबीटी) और मनसे के साथ गठबंधन करने से पार्टी को ज्यादा फायदा होगा। एक पदाधिकारी ने बताया कि पार्टी ने करीब 50 सीटों की सूची तैयार की है। कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) दोनों की ओर से गठबंधन का प्रस्ताव है। अंतिम फैसला तीन-चार दिनों में लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी का रुख स्पष्ट करेंगे अजित पवार
उधर, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) जनवरी 15 को होने वाले बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव अकेले लड़ने के लिए तैयार है, लेकिन इस पर अंतिम फैसला पार्टी अध्यक्ष और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार करेंगे। यह जानकारी एनसीपी विधायक सना मलिक ने बुधवार को दी। एनसीपी फिलहाल सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन का हिस्सा है, जिसमें भाजपा और शिवसेना भी शामिल हैं। हालांकि, भाजपा ने साफ कर दिया है कि जब तक पूर्व मंत्री नवाब मलिक एनसीपी की मुंबई चुनाव प्रबंधन समिति के प्रमुख बने रहेंगे, तब तक वह बीएमसी चुनाव के लिए एनसीपी से गठबंधन नहीं करेगी।

यह भी पढ़ें - IndiGo Crisis: 'घरेलू उड़ानों पर इंडिगो का 70 फीसदी कब्जा, इससे मिली ब्लैकमेल करने की ताकत', बोले राघव चड्ढा

अंतिम निर्णय अजित पवार ही लेंगे- सना मलिक
सना मलिक, जो नवाब मलिक की बेटी हैं, ने कहा कि पार्टी के सामने दो रास्ते हैं, या तो बीएमसी चुनाव अकेले लड़े या फिर महायुति के सहयोगियों (भाजपा और शिवसेना) के साथ गठबंधन करे। उन्होंने कहा कि 227 सदस्यीय बीएमसी चुनाव अकेले लड़ने की तैयारी पूरी है, लेकिन अंतिम निर्णय अजित पवार ही लेंगे। उन्होंने बताया कि महायुति के सहयोगियों ने सीधे तौर पर एनसीपी से संपर्क नहीं किया है, लेकिन उनके पिता नवाब मलिक की भूमिका को लेकर आपत्ति की बात सामने आई है। सना मलिक ने यह भी कहा कि चुनाव प्रबंधन समिति सिर्फ उनके पिता तक सीमित नहीं है, पार्टी में अन्य नेता भी फैसलों में शामिल होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed