{"_id":"67c47cdc97ac2ac3b202b40b","slug":"ajit-pawar-takes-a-dig-at-eknath-shinde-during-press-confrence-cm-fadnavis-laughed-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: 'आप अपनी कुर्सी फिक्स नहीं रख पाए'...? एकनाथ शिंदे पर अजित पवार ने कसा तंज, हंस पड़े CM फडणवीस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: 'आप अपनी कुर्सी फिक्स नहीं रख पाए'...? एकनाथ शिंदे पर अजित पवार ने कसा तंज, हंस पड़े CM फडणवीस
Sun, 02 Mar 2025 09:19 PM IST
राहुल कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: राहुल कुमार
Updated Sun, 02 Mar 2025 09:19 PM IST
सार
महाराष्ट्र विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने से पहले एक संयुक्त प्रेसवार्ता के दौरान अजित पवार ने एकनाथ शिंदे पर तंज कसा। पवार की टिप्पणी सुनकर हर कोई हंस पड़ा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एकनाथ शिंदे ने कहा कि विधानसभा का सत्र शुरू होने जा रहा है। सरकार नई है, फिर भी टीम पुरानी ही है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार
- फोटो : एक्स- @CMOMaharashtra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र विधानसभा का तीन मार्च से बजट सत्र शुरू होने वाला है। नई सरकार के गठन के बाद यह पहला बजट है। बजट सत्र के हंगामेदार होने के आसार है। महायुति में दरार की अटकलों के बीच रविवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान तीनों दलों के नेताओं ने पत्रकारों के कई सवालों के जवाब दिए। प्रेस वार्ता के दौरान कई बार हल्के-फुल्के माहौल भी देखने को मिले।
संयुक्त प्रेसवार्ता के दौरान अजित पवार और एकनाथ शिंदे पर ऐसा तंज कसा, जिसे सुनकर हर कोई हंस पड़ा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एकनाथ शिंदे ने कहा कि विधानसभा का सत्र शुरू होने जा रहा है। सरकार नई है, फिर भी टीम पुरानी ही है। सिर्फ हम दोनों (शिंदे और फडणवीस) की कुर्सियों की अदला-बदली हुई है। हालांकि, अजीत दादा की जगह फिक्स है।
इस पर अजीत पवार ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का हाथ पकड़ा और एकनाथ शिंदे की तरफ देखकर बोले- अब आप अपनी कुर्सी फिक्स नहीं रख पाए, तो इसमें मैं क्या करूं? इस बात पर जमकर ठहाके लगे। फडणवीस ने भी पवार की तरफ हाथ से इशारा कर ठहाका लगाया। फिर फडणवीस ने मामला संभालते हुए कहा- हमारी रोटेटिंग चेयर है।
विज्ञापन
'हमारे बीच सब कुछ 'ठंडा ठंडा, कूल कूल' है'
इसके बाद मीडिया की ओर से गठबंधन में खटपट को लेकर सवाल पूछा गया तो इस पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि आप लोग अपनी ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमें लड़ाने की कितनी भी कोशिश कर लें, लेकिन हमारा गठबंधन टूटने वाला नहीं है। फडणवीस ने चुटकी लेते हुए कहा कि इतनी गर्मी में भला कोल्ड वॉर कैसे हो सकता है? हमारे बीच सब कुछ 'ठंडा ठंडा, कूल कूल' है।
पत्रकारों से बात करते हुए सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, कल से बजट सत्र शुरू होने जा रहा है। विपक्ष ने हमें 9 पन्नों का पत्र दिया है। विपक्ष की स्थिति 'हम आपके हैं कौन?' वाली है, 'हम साथ-साथ हैं' वाली नहीं। उन्हें धाराप्रवाह बातचीत का मौका मिला, लेकिन वे चाय में शामिल नहीं हुए। उन्होंने हमें जो पत्र दिया है, वह केवल अखबारों के लेखों पर आधारित है। हम विपक्ष को सदन में बोलने के लिए लंबा समय देंगे।
हमने शिंदे के किसी निर्णय पर रोक नहीं लगाई: फडणवीस
सीएम फडणवीस ने उन रिपोर्टों को खारिज कर दिया जिसमें दावा किया गया था कि उन्होंने अपने पूर्ववर्ती द्वारा लिए गए निर्णयों पर रोक लगाई है। उन्होंने कहा, मैंने शिंदे द्वारा लिए गए किसी भी निर्णय पर रोक नहीं लगाई है। सीएम और उनके डिप्टी ने शिवसेना नेता संजय राउत के उस दावे को भी खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि शिंदे ने सुबह 4 बजे पुणे में केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर फडणवीस के खिलाफ शिकायत की थी। शिंदे ने कहा कि शाह भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के नेता हैं। पवार ने जोर देकर कहा कि यह सुबह 10 बजे की शिष्टाचार मुलाकात थी। फडणवीस ने कहा कि वह भी बैठक में मौजूद थे।
संबंधित वीडियो-

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन