{"_id":"6442565d15d23fa3c40e2c26","slug":"ajit-pawar-skips-ncp-convention-in-mumbai-buzz-around-his-political-move-grows-but-he-plays-down-speculation-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajit Pawar: पार्टी के सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे अजीत पवार, जानें शरद पवार की NCP ने इस पर क्या जवाब दिया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Ajit Pawar: पार्टी के सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे अजीत पवार, जानें शरद पवार की NCP ने इस पर क्या जवाब दिया
Fri, 21 Apr 2023 02:57 PM IST
कुमार विवेक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Fri, 21 Apr 2023 02:57 PM IST
सार
Ajit Pawar NCP: राकांपा प्रमुख शरद पवार शाम को राज्य की राजधानी में पार्टी की बैठक को संबोधित करने वाले हैं। पार्टी की बैठक आज सुबह शुरू हुई। महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में अजित पवार की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ बढ़ती नजदीकियों को लेकर अटकलें तेज हो रही हैं।
विज्ञापन
एनसीपी नेता अजित पवार।
- फोटो : एएनआई
विस्तार
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता अजित पवार ने पार्टी को सूचित किया है कि वह अन्य जगहों पर अपनी पूर्व प्रतिबद्धताओं के कारण शुक्रवार को मुंबई में होने वाले एक दिवसीय सम्मेलन में भाग नहीं ले पाएंगे। पुणे में संवाददाताओं से बात करते हुए पवार ने इन खबरों को तवज्जो नहीं देते हुए कहा कि वह राकांपा की बैठक में शामिल नहीं हो पा रहे हैं क्योंकि उन्हें उसी समय होने वाले कुछ अन्य कार्यक्रमों में भी उपस्थित रहना है। राकांपा ने यह भी कहा कि अजित पवार के पार्टी की बैठक में शामिल नहीं होने का मतलब यह नहीं है कि वह संगठन छोड़ने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन
अजीत पवार की भाजपा से नजदीकी बढ़ने की अटकलें तेज
राकांपा प्रमुख शरद पवार शाम को राज्य की राजधानी में पार्टी की बैठक को संबोधित करने वाले हैं। पार्टी की बैठक आज सुबह शुरू हुई। महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में अजित पवार की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ बढ़ती नजदीकियों को लेकर अटकलें तेज हो रही हैं। उनके अगले राजनीतिक कदम के बारे में अफवाहें पिछले हफ्ते तब शुरू हुईं जब उन्होंने अचानक अपनी निर्धारित बैठकों को रद्द कर दिया और ऐसी टिप्पणियां भी कीं जिन्हें भाजपा और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खेमे के प्रति नरम माना गया। भाजपा शिंदे सरकार का हिस्सा है। बैठक में अजित पवार की अनुपस्थिति के बारे में बात करते हुए राकांपा प्रवक्ता क्लाइड क्रैस्टो ने कहा कि पार्टी के मुंबई कार्यक्रम की योजना एक महीने पहले बनाई गई थी।
विज्ञापन