फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ajit Pawar said - revenge will be taken for the terrorist attack; Said this on death of pregnant woman in Pune

Maharashtra: अजित पवार बोले- आतंकी हमले का लिया जाएगा बदला; पुणे में गर्भवती महिला की मौत पर कही ये बात

Fri, 25 Apr 2025 12:26 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: बशु जैन Updated Fri, 25 Apr 2025 12:26 PM IST
सार

डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा कि भारतीय सेना जम्मू एवं कश्मीर में मंगलवार को हुए हमले के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिला की मौत ने सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में विसंगतियों और असंवेदनशीलता को उजागर किया है।

विज्ञापन
Ajit Pawar said - revenge will be taken for the terrorist attack; Said this on death of pregnant woman in Pune
अजित पवार - फोटो : PTI

विस्तार

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि आतंकी हमले का बदला लिया जाएगा। पूरा देश यही चाहता है। इसके अलावा पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती न करने पर हुई गर्भवती महिला की मौत के मामले में उन्होंने कहा कि इसने सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में विसंगतियों और असंवेदनशीलता को उजागर किया है।
विज्ञापन


पुणे में राज्य परिवार कल्याण भवन एवं प्रशिक्षण केंद्र के शिलान्यास समारोह और 43 नए आपला दवाखाना क्लीनिकों के उद्घाटन मौके पर डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा कि भारतीय सेना जम्मू एवं कश्मीर में मंगलवार को हुए हमले के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करेगी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  'देश उनके साथ खड़ा है, संसद में प्रस्ताव पारित करें', पहलगाम हमले को लेकर सिब्बल की पीएम मोदी को सलाह
विज्ञापन
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हमने हमले में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। इनमें महाराष्ट्र के छह लोग भी शामिल हैं। पूरे देश में यह भावना है कि हमले का बदला लिया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंधु जल संधि को निलंबित करने जैसे कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं और पाकिस्तान के साथ सभी संबंध तोड़ दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कायरतापूर्ण हमले में निर्दोष पर्यटक मारे गए। सभी ने इस कृत्य की निंदा की है और इसकी पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए। मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि हमारी भारतीय सेना इस कृत्य के लिए जिम्मेदार लोगों को खत्म कर देगी।

चिकित्सा सेवा को मजबूत कर रही सरकार
दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल द्वारा 10 लाख रुपये जमा कराने की मांग को लेकर कथित तौर पर गर्भवती महिला को भर्ती करने से इनकार करने के बाद उसकी मौत के मामले में अजित पवार ने कहा कि राज्य सरकार आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने के लिए काम कर रही है। साथ ही ऐसी नीति लागू करने की योजना बना रही है, जिससे आपात स्थिति में मरीजों को उपचार देने से मना न किया जाए।

महिला की मौत को हृदय विदारक बताते हुए पवार ने कहा कि इस घटना से उसके परिवार को अपूरणीय पीड़ा पहुंची है और समाज की अंतरात्मा को गहरा आघात पहुंचा है। यह प्रकरण सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली में जारी विसंगतियों और असंवेदनशीलता को उजागर करता है।


उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने मामले का गंभीरता से संज्ञान लिया है। जांच शुरू कर दी गई है। हमें प्रारंभिक रिपोर्ट मिल चुकी है और जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसका उद्देश्य सिर्फ जिम्मेदारी तय करना नहीं है बल्कि यह भी सुनिश्चित करना है कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। राज्य सरकार मृतक महिला के परिवार को न्याय दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

ये भी पढ़ें:  शीर्ष कोर्ट से राहुल गांधी को राहत, समन रद्द करने से इनकार के इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर रोक

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना हमारा कर्तव्य है। हमने इस संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। निजी अस्पतालों के लिए नियम और कानून और कड़े किए जाएंगे। हम आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को मजबूत कर रहे हैं। सरकार समय पर और प्रभावी उपचार सुनिश्चित करने के लिए 'हेल्थकेयर रिस्पांस ट्रैकर' लागू करने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि आपातकालीन स्थिति में मरीजों की सहायता के लिए एक समर्पित हेल्पलाइन और त्वरित प्रतिक्रिया टीम होगी। मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, चिकित्सा शिक्षा मंत्री और वह स्वयं मानते हैं कि स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक पेशा नहीं बल्कि एक सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी है।


संबंधित वीडियो

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed