फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kapil sibal suggest pm modi on pahalgam terror attack said nation standing with you

PM Modi: 'देश उनके साथ खड़ा है, संसद में प्रस्ताव पारित करें', पहलगाम हमले को लेकर सिब्बल की पीएम मोदी को सलाह

Fri, 25 Apr 2025 02:28 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 25 Apr 2025 02:28 PM IST
सार

राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने कहा कि 'हमें सत्तापक्ष और विपक्ष के सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल अफ्रीका, अमेरिका, यूरोप, चीन, जापान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, रूस और दक्षिण अमेरिकी देशों में भेजने की जरूरत है, ताकि हम दुनियाभर के देशों को स्थिति के बारे में बता सकें। अगर हम ये कदम नहीं उठाएंगे तो हम कूटनीतिक दबाव नहीं डाल पाएंगे।'

विज्ञापन
kapil sibal suggest pm modi on pahalgam terror attack said nation standing with you
पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : एएनआई

विस्तार

राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने शुक्रवार को पीएम मोदी को सलाह दी कि उन्हें संसद का विशेष सत्र बुलाना चाहिए और एकमत होकर एक प्रस्ताव पारित करना चाहिए, जिसमें पहलगाम आतंकी हमले को लेकर देश की भावनाओं को पूरी दुनिया के सामने प्रदर्शित किया जा सके। 
विज्ञापन


'संसद का बुलाया जाए विशेष सत्र'
कपिल सिब्बल ने कहा कि 'मेरी प्रधानमंत्री को कुछ सुझाव हैं। संसद का विशेष सत्र बुलाया जाए, जिसमें ताजा हालात पर चर्चा हो और सभी से सुझाव लिए जाएं। पूरा देश उनके साथ खड़ा है। एक आतंकी, आतंकी होता है, उसका कोई धर्म नहीं होता। संसद में एक प्रस्ताव एकमत से पारित किया जाना चाहिए, जिसमें देशवासियों की भावनाओं को पूरी दुनिया के सामने प्रदर्शित किया जाए।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Pahalgam Attack: 'बालाकोट की तरह फिर जवाब देने का समय आ गया है', पहलगाम हमले पर भड़के पूर्व एयर चीफ अरूप राहा
विज्ञापन
विज्ञापन


'कूटनीतिक दबाव बनाने की जरूरत'
राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने कहा कि 'हमें सत्तापक्ष और विपक्ष के सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल अफ्रीका, अमेरिका, यूरोप, चीन, जापान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, रूस और दक्षिण अमेरिकी देशों में भेजने की जरूरत है, ताकि हम दुनियाभर के देशों को स्थिति के बारे में बता सकें। अगर हम ये कदम नहीं उठाएंगे तो हम कूटनीतिक दबाव नहीं डाल पाएंगे।' वरिष्ठ नेता ने कहा कि 'हमें सभी बड़े देशों को बताना होगा कि अगर वे पाकिस्तान के साथ व्यापार करेंगे तो हम उनके साथ व्यापार नहीं करेंगे। संयुक्त राष्ट्र को भी दबाव बनाना चाहिए और सुरक्षा परिषद में भी प्रस्ताव पारित होना चाहिए।'

बीती 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान समर्थित लश्कर ए तैयबा के संगठन टीआरएफ के आतंकियों ने 26 निर्दोष पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद भारत सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए सिंधु जल समझौता स्थगित कर दिया। साथ ही पाकिस्तान के साथ कूटनीतिक संबंध भी कम कर लिए हैं। भारत ने पाकिस्तान के उच्चायुक्त को एक हफ्ते में देश छोड़ने का निर्देश दिया है। आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना भी अलर्ट पर है।  

ये भी पढ़ें- Pahalgam Attack: जवाबी एक्शन की दहशत के बीच पाकिस्तान पर सात बड़े 'हमले', जानें सरकार ने अब तक क्या-क्या किया

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed