फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ajit Pawar announces to give money for 3 LPG cylinders to women, girls with annual income below Rs 2.5 lakh

Maharashtra: राकांपा अध्यक्ष अजित पवार का बड़ा एलान, महायुति सरकार महिलाओं और लड़कियों को देगी ये बड़ा तोहफा

Sun, 14 Jul 2024 09:45 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 14 Jul 2024 09:45 PM IST
सार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने रविवार को घोषणा की कि महाराष्ट्र की महायुति सरकार (शिवसेना-भाजपा-राकांपा) राज्य में 2.5 लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाली महिलाओं और लड़कियों को तीन एलपीजी सिलेंडर के लिए पैसे देगी।

विज्ञापन
Ajit Pawar announces to give money for 3 LPG cylinders to women, girls with annual income below Rs 2.5 lakh
अजित पवार - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष अजित पवार अपने विधानसभा क्षेत्र बारामती में एक रैली को संबोधित करते हुए बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा, हम लाडली बहन योजना तक ही सीमित नहीं हैं। हम अपनी सभी बहनों, माताओं और बेटियों को भी साल में तीन एलपीजी गैस सिलेंडर के लिए पैसे देंगे, जिनकी आय 2.5 लाख रुपये प्रति साल से कम है।
विज्ञापन


'महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना उद्देश्य'
अजित पवार ने कहा, हमारी बहनों, माताओं और बेटियों को लाडली बहन योजना के तहत 46 हजार करोड़ रुपये और राज्य में कई योजनाओं के तहत 65 हजार करोड़ रुपये प्रति वर्ष मिलेंगे। कई राज्यों के पास इतना बजट भी नहीं है। हमारा उद्देश्य महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वह आत्मविश्वास महसूस करें और किसी पर निर्भर न रहें।
विज्ञापन


'विधानसभा चुनाव में महायुति सरकार को चुने'
उन्होंने बारामती क्षेत्र की जनता से आगामी विधानसभा चुनावों में महायुति सरकार को चुनने की अपील की और लोगों से किसी अन्य पार्टी पर भरोसा न करने पर की बात कही। अजित पवार ने कहा, मैं यह भी कहना चाहता हूं कि महाराष्ट्र के लोगों को यह सोचना चाहिए कि आगामी विधानसभा चुनावों में आपको इस योजना को लागू करने के लिए महायुति सरकार को चुनना होगा ताकि आपको पैसा मिलता रहे। मैं किसी अन्य पार्टी पर भरोसा न करने का आग्रह करता हूं क्योंकि वे आएंगे और झूठे आश्वासन देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं उन्होंने एक्स पर अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर रैली की एक झलक भी साझा की और लिखा, एनसीपी का बड़ा परिवार! आज लोगों ने हम पर दिखाए गए भारी भरोसे के कारण हमें आत्मविश्वास के साथ अगला कदम उठाने की नई ताकत दी है!

'मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन' योजना की घोषणा
बता दें कि पिछले हफ्ते की शुरुआत में, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजीत पवार और राज्य के वित्त मंत्री ने मौजूदा मानसून सत्र के दौरान महाराष्ट्र विधानसभा में राज्य का बजट पेश किया। उन्होंने 'मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन' योजना की घोषणा की, जिसके तहत 21 से 60 साल की सभी महिलाओं को प्रति माह 1500 दिए जाएंगे। यह योजना मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार की लाडली बहना योजना से प्रेरित है। बजट पेश करते हुए अजित पवार ने कहा कि हम मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन की घोषणा कर रहे हैं यह योजना जुलाई 2024 से लागू होगी।


जुलाई महीने से ही मिलेगा योजना का लाभ- अजित
अजित पवार ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में कहा कि मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना के सभी लाभार्थियों को जुलाई से लाभ मिलेगा, भले ही उनका दस्तावेज अगस्त या उसके बाद पूरा हो जाए। अजित पवार ने कहा, हमने आवेदन की समय सीमा 31 अगस्त तक बढ़ाने का भी फैसला किया है और 60 वर्ष की उम्र के बजाय 65 वर्ष की आयु तक की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं, जैसा कि पहले घोषित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed