फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ajit Doval asks Pakistan to stop terror export to continue dialogue

पाक एनएसए को डोभाल की खरी-खरी, आतंक रोको तब बात करो

Tue, 11 Oct 2016 01:50 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 11 Oct 2016 01:50 PM IST
विज्ञापन
Ajit Doval asks Pakistan to stop terror export to continue dialogue

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने अपने पाकिस्तानी समकक्ष जनरल (सेवानिवृत्त) नासिर जंझुआ से कहा है कि किसी भी ठोस वार्ता के लिए पाकिस्तान को पहले भारत में पाक की ओर से आतंक के निर्यात को रोकना होगा। डोभाल ने 29 सितंबर को भारतीय सेना द्वारा किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में जानकारी देने के लिए जंझुआ से 1 अक्टूबर को फोन पर बात की थी।

विज्ञापन


उसी वक्त डोभाल ने पाक को कड़े शब्दों में कहा कि, दोनों देशों के बीच बातचीत तभी संभव है जब पाकिस्तान भारत में आतंकियों के निर्यात पर रोक लगाए। हिंदुस्तान टॉइम्स की खबर के मुताबिक डोभाल ने पाकिस्तानी सुरक्षा सलाहकार जंझुआ से 18 सितंबर को हुए उड़ी हमले के बाद से एक बार भी फोन पर बात नहीं की। भारत के मुताबिक पाकिस्तान पठानकोट हमले के बाद किए गए अपने वादे पर खरा नहीं उतर सका।
विज्ञापन


डोभाल ने 1 जनवरी को जंझुआ को फोन कर पठानकोट एयरवेस के निकट आतंकियों के ठिकाने के बारे में जानकारी दी थी। और सियालकोट स्थित जैश-ए-मोहम्मद के हैंडलर काशिफ जान का मोबाइल नंबर भी दिया था। इन सब सबूतों के बावजूद भी जंझुआ पठानकोट जैसे बड़े हमले को रोकने में नाकाम रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उड़ी हमले के 12 दिन बाद तक डोभाल की जंझुआ से नहीं हुई थी कोई बात

Ajit Doval asks Pakistan to stop terror export to continue dialogue

पठानकोट हमले के बाद 5 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने फोन पर बातचीत कर एक दूसरे को अश्वासन दिया था कि दोनों देशों के एनएसए के बीच संस्थागत संवाद जारी रहेगा। तब से दोनों एनएसए एक दूसरे के संपर्क में रहे हैं।

हालांकि उड़ी हमले के 12 दिन बाद तक डोभाल की जंझुआ से कोई बात नहीं हुई थी। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद डोभाल और जंझुआ के बीच बातचीत के बारे में सबसे पहले पाकिस्तान विदेश नीति के सलाहकार सरताज अजीज ने खुलासा किया था। 1 अक्टूबर की अपनी बातचीत में डोभाल ने अपने पाक समकक्ष जंझुआ से साफ कह दिया था कि पहले पाकिस्तान अपनी जमीन पर भारत के खिलाफ रची जा रही साजिशों को रोके।

डोभाल ने यह भी कहा कि, इस्लामाबाद को सबूत दिए जाने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। डोभाल ने जंझुआ से कड़े शब्दों में कहा, भारत ने पठानकोट हवाई ठिकाने पर हुए हमले के लिए संयुक्त जांच दल को आने की अनुमति दी थी लेकिन, पाकिस्तान की तरफ से उस जांच को बंद कर दिया गया है। डोभाल ने सर्जिकल स्ट्राइक पर जारी किए गए डीजीएओ लेफ्ट. जनरल रनबीर सिंह के बयान को भी पढ़कर सुनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed