फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ajit Doval appointed as National Security Advisor for a third time, appointment co-terminus with PM Modi

PMO: तीसरी बार NSA बनाए गए अजीत डोभाल, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव बने रहेंगे पीके मिश्रा

Thu, 13 Jun 2024 05:07 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Thu, 13 Jun 2024 05:07 PM IST
सार

PMO: अजीत डोभाल को तीसरी बार भारत का राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया गया है। इसके अलावा प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह जिम्मेदारी प्रमोद कुमार मिश्रा ही संभालते रहेंगे।

विज्ञापन
Ajit Doval appointed as National Security Advisor for a third time, appointment co-terminus with PM Modi
अजीत डोभाल और पीके मिश्रा - फोटो : ANI

विस्तार

देश में तीसरी बार मोदी सरकार बन चुकी है और इसके साथ ही मंत्रियों को उनके  मंत्रालयों का आवंटन भी हो चुका है। गुरुवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) और प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। 

विज्ञापन


अजीत डोभाल बने रहेंगे एनएसए 
अजीत डोभाल को लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) नियुक्त किया गया है। अजीत डोभाल को पहली बार 20 मई 2014 को देश का राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया गया था। तब से डोभाल ही इस पद को संभाल रहे हैं। 1968 बैच के आईपीएस अधिकारी अजीत डोभाल को कूटनीतिक सोच और काउंटर टेरेरिज्म का विशेषज्ञ माना जाता है। अजीत डोभाल 2005 में इंटेलिजेंस ब्यूरो प्रमुख के रूप में सेवानिवृत्त हुए थे। उन्हें 30 मई, 2014 को पहली बार एनएसए के रूप में नियुक्त किया गया था। इसके बाद 31 मई, 2019 को एक बार फिर से उन्हें एनएसए के रूप में नियुक्ति मिली। माना जाता है कि उरी में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान स्थित आतंकियों के ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक में अजीत डोभाल की अहम भूमिका रही थी। इसके बाद पुलवामा में आतंकी हमले के बाद बालाकोट एयर स्ट्राइक में भी डोभाल ने बड़ी भूमिका निभाई।
विज्ञापन


पीके मिश्रा बने रहेंगे प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव
उधर प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह जिम्मेदारी प्रमोद कुमार मिश्रा ही संभालते रहेंगे। केंद्रीय कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने अजीत डोभाल और पीके मिश्रा की पुनर्नियुक्ति पर मुहर लगा दी है। पीके मिश्रा को 10 जून 2024 से प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव के रूप में नियुक्त किया गया। वे गुजरात कैडर के 1972 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। 2001-2004 के दौरान उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री रहे नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव के रूप में भी काम किया था। उन्होंने 11 सितंबर 2019 को पीएम के प्रधान सचिव का दायित्व संभाला था। उनसे पहले नृपेंद्र मिश्रा प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीके मिश्रा प्रशासनिक मामले और प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में नियुक्तियों का काम देखेंगे। इसके अलावा अजीत डोभाल राष्ट्रीय सुरक्षा, सैन्य मामले और इंटेलिजेंस की जिम्मेदारी संभालेंगे।


अमित खरे और तरुण कपूर फिर बने पीएम के सलाहकार
पूर्व आईएएस अधिकारियों अमित खरे और तरुण कपूर की नियुक्ति फिर से प्रधानमंत्री मोदी के सलाहकार के रूप में की गई है। अमित खरे झारखंड कैडर के 1985 बैच के अधिकारी हैं। इसके अलावा तरुण कपूर हिमाचल प्रदेश कैडर के 1987 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। दोनों अधिकारियों की नियुक्ति 10 जून 2024 से प्रभावी होगी। इनकी नियुक्तियां केंद्र सरकार के सचिव के पद और वेतनमान पर दो वर्ष के लिए अनुबंध के आधार पर की गई हैं। इससे पहले तरुण कपूर पूर्व पेट्रोलियम सचिव और अमित खरे सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय तथा शिक्षा मंत्रालय में सचिव के रूप में कार्य कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed