फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ajay singh who own spicejet can buy NDTV ten less known things about him

कभी शाहरुख खान के कप्तान रहे अजय सिंह खरीदेंगे NDTV, जानिए उनके बारे में 10 खास बातें

Fri, 22 Sep 2017 03:12 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Fri, 22 Sep 2017 03:12 PM IST
विज्ञापन
 ajay singh who own spicejet can buy NDTV ten less known things about him
अजय सिंह - फोटो : फाइल फोटो

न्यूज चैनल एनडीटीवी के टेकओवर की खबर इन दिनों चर्चा में है। खबरों के मुताबिक, स्पाइसजेट के मालिक अजय सिंह NDTV को खरीदने वाले हैं। अजय सिंह देश केे प्रमुख एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। खास बात ये है कि देश के सत्तारूढ़ राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी से उनका पुराना नाता है। उन्हें भाजपा और NDA सरकार की तरफ से पहले कई अहम जिम्मेदारियां भी सौंपी जा चुकी हैं। जानिए अजय सिंह के बारे में प्रमुख बातें-

विज्ञापन


1. अजय सिंह 2004 में स्पाइसजेट से जुड़े थे। लेकिन 2010 में डीएमके नेता कलानिधि मारन ने सन ग्रुप के जरिए कंपनी का ज्यादा हिस्सा खरीद लिया। इसकी वजह से अजय सिंह के हाथ से कंपनी का नेतृत्व चला गया। 
विज्ञापन


2. साल 2015 में फिर से अजय सिंह की वापसी हुई। उस वक्त कंपनी आर्थिक तंगी से जूझ रही थी। अजय सिंह ने कंपनी की ज्यादा हिस्सेदारी मारन से खरीद ली। जिसके बाद बहुत कम समय में उन्होंने स्पाइसजेट को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


3. ये अजय सिंह के नेतृत्व का ही असर रहा कि कभी रोजाना 2.8 करोड़ रुपए का नुकसान झेलने वाली स्पाइसजेट अब अच्छे खासे मुनाफे में है।

4. कंपनी में कुछ नयापन लाने के लिए स्पाइसजेट के बोर्ड में अजय सिंह और उनकी पत्नी को डायरेक्टर बनाया गया था। सिंह को ही चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर की जिम्मेदारी भी दी गई थी।

 ajay singh who own spicejet can buy NDTV ten less known things about him
अजय सिंह - फोटो : फाइल फोटो
5. खास बात ये है कि बिजनेस के साथ साथ अजय सिंह का राजनीति में भी पूरा दखल है। खासकर देश की सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा से उनका पुराना नाता रहा है। लोकसभा चुनाव (2014) में अजय सिंह ने ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के प्रचार-प्रसार का काम देखा था। कहा जाता है कि उन्होंने ही 'अबकी बार मोदी सरकार' टैगलाइन बनाई थी, जो कि पूरे कैंपेन में काफी पॉपुलर रही। 

6. अजय सिंह शुरूआत से ही बीजेपी के करीबी रहे हैं। वह 1999, 2004 और 2014 में बीजेपी के लिए कैंपेनिंग कर चुके हैं। उन्हें एनडीए सरकार में सूचना एंव प्रसारण मंत्रालय में ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (OSD) भी नियुक्त किया गया था। तब डीडी स्पोर्ट्स की लॉन्चिंग और डीडी न्यूज के लिए प्लानिंग भी उन्होंने ही की थी।

7. जिस वक्त स्पाइसजेट बिका था उस वक्त बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने इस सौदे पर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने अजय सिंह द्वारा स्पाइसजेट को खरीदने को एक घोटाला बताया था।

8. अजय सिंह दिल्ली के महारानी बाग में पैदा हुए थे। उनके पिता अलवर और मां मेरठ से हैं। परिवार पहले से ही रीयल एस्टेट और बिजनेस में था। स्कूल टाइम में अजय सिंह क्रिकेट, हॉकी के साथ-साथ फुटबॉल भी खेलते थे।

9. जिस टीम के अजय सिंह कैप्टन थे उस टीम में बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान भी थे। शाहरुख टीम में विकेटकीपर हुआ करते थे। वह अजय सिंह के जूनियर थे। दोनों सेंट कोलंबिया स्कूल में पढ़ते थे।

10. अजय सिंह ने आईआईटी दिल्ली से इंजीनियरिंग की हुई है। MBA करने के लिए वह विदेश गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed