फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ajay Bhadoo appointed as Deputy Election Commissioner of Election Commission of India

Ajay Bhadoo:  चुनाव आयोग के उप चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किए गए अजय भादू

Sun, 02 Oct 2022 07:13 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 02 Oct 2022 07:13 PM IST
सार

आदेश में कहा गया है कि गुजरात कैडर के 1999 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी भादू को 24 जुलाई 2024 तक इस पद पर नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
Ajay Bhadoo appointed as Deputy Election Commissioner of Election Commission of India
निर्वाचन आयोग - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अजय भादू को भारत के चुनाव आयोग के उप चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया। इससे पहले 20 जुलाई 2019 को गुजरात कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी अजय भादू (1999 बैच) की नियुक्ति राष्ट्रपति के संयुक्त सचिव के रूप में की गई थी। उनका कार्यकाल पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के कार्यकाल के साथ ही समाप्त होना था। हालांकि, उन्हें दो महीने का सेवा विस्तार दिया गया था।

विज्ञापन


कार्मिक मंत्रालय ने मामले से जुड़ा आदेश जारी कर दिया है। आदेश में कहा गया है कि गुजरात कैडर के 1999 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी भादू को 24 जुलाई 2024 तक इस पद पर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


फेरबदल के हिस्से के रूप में केंद्र सरकार के विभागों में विभिन्न सेवाओं के 35 सिविल सेवकों को संयुक्त सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। मध्य प्रदेश कैडर के 1998 बैच के आईएएस अधिकारी आकाश त्रिपाठी को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब कैडर के 2005 बैच के आईएएस अधिकारी बसंत गर्ग को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के तहत राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण का अतिरिक्त सीईओ बनाया गया है। गुजरात कैडर के 2002 बैच के आईएएस अधिकारी लोचन सेहरा पांच साल के कार्यकाल के लिए भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण केंद्र (IN-SPACe), अहमदाबाद के संयुक्त सचिव होंगे।

फ्रैंकलिन एल खोबुंग और पंकज यादव को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में संयुक्त सचिव, राहुल शर्मा को आयुष मंत्रालय में संयुक्त सचिव, अजय यादव को संयुक्त सचिव, कैबिनेट सचिवालय और दीपक मिश्रा को संयुक्त सचिव, रसायन और पेट्रो-रसायन विभाग का संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है।

इंदु सी नायर को वाणिज्य विभाग का संयुक्त सचिव, गुरमीत सिंह चावला और मुग्धा सिन्हा को संस्कृति मंत्रालय में संयुक्त सचिव, अजय कुमार को रक्षा विभाग में संयुक्त सचिव और मनोज कुमार साहू को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है।

डी सेंथिल पांडियन को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में संयुक्त सचिव, हनीश छाबड़ा और सुरभि जैन को आर्थिक मामलों के विभाग में संयुक्त सचिव, सत्यजीत मिश्रा को पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में संयुक्त सचिव, मुकेश कुमार बंसल को वित्तीय सेवा विभाग में संयुक्त सचिव और टी जे कविता को  खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग के रूप में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। 

सचिन मित्तल और मनशवी कुमार स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग में संयुक्त सचिव होंगे, हनीफ कुरैशी संयुक्त सचिव, भारी उद्योग मंत्रालय, रवि कुमार अरोड़ा और दीपक अग्रवाल संयुक्त सचिव, आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय और राहुल जैन संयुक्त सचिव संयुक्त सचिव, निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग होंगे।

रूपेश कुमार ठाकुर और नंदिता गुप्ता को श्रम और रोजगार मंत्रालय में संयुक्त सचिव, फरीदा महमूद नाइक को संयुक्त सचिव, खान मंत्रालय, अजय यादव को संयुक्त सचिव, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, रजत कुमार को संयुक्त सचिव, कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग बनाया गया है। प्रियंका बसु क्षेत्रीय निदेशक (जेएस स्तर), कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी), कोलकाता होंगे।


आदेश में कहा गया है कि मोहम्मद अफजल को बिजली मंत्रालय का संयुक्त सचिव, अमित शुक्ला को ग्रामीण विकास विभाग का संयुक्त सचिव और इंदिरा मूर्ति को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग का संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed