फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   aiudf support to Nitish National Grand Alliance said Mamta and Congress should also come together

Mahagathbandhan: नीतीश के राष्ट्रीय महागठबंधन को बदरुद्दीन का समर्थन, बोले- ममता और कांग्रेस भी आएं साथ

Fri, 04 Nov 2022 06:08 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 04 Nov 2022 06:08 PM IST
सार

एआईयूडीएफ प्रमुख ने नीतीश कुमार द्वारा बनाए जा रहे राष्ट्रीय महागठबंधन का समर्थन किया है। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई है कि ममता बनर्जी और कांग्रेस भी इस गठबंधन में शामिल होंगे। 

विज्ञापन
aiudf support to Nitish National Grand Alliance said Mamta and Congress should also come together
एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल - फोटो : एएनआई

विस्तार

अखिल भारतीय संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (एआईयूडीएफ) के प्रमुख बदरुद्दीन अजमल ने शुक्रवार को कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बनाए जा रहे राष्ट्रीय महागठबंधन का हमने स्वागत किया है। हम चाहते हैं कि यह महागठबंधन असम में भी सफल हो।

विज्ञापन


उन्होंने बताया नीतीश कुमार एक महीने में यहां आएंगे। एआईयूडीएफ प्रमुख ने कहा, हमें उम्मीद है कि ममता बनर्जी और कांग्रेस इस महागठबंधन में शामिल होंगे। अजमल ने कहा कि इस गठबंधन का गठन भाजपा को केंद्र की सत्ता से हटाने के लिए किया गया है। 
विज्ञापन


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जदयू ने इसी साल भाजपा के साथ नाता तोड़कर जदयू के साथ मिलकर सरकार बना ली थी। तब से वह 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा का मुकाबला करने के लिए विपक्षी एकजुटता की वकालत कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2024 के लोकसभा चुनाव के लिए सियासी पारा अभी से हाई होने लगा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने विपक्ष किसी मजबूत चेहरे की तलाश में जुटा है। नीतीश कुमार से लेकर केसीआर तक दावेदारों में शामिल हैं। राजद और जदयू के कई नेता नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद का मजबूत उम्मीदवार बताते रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed