{"_id":"573e26d04f1c1b9857ac7af7","slug":"aiudf-chief-badaruddin-ajmal-lost-their-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआईयूडीएफ के प्रमुख, इत्र व्यापारी बदरुद्दीन अजमल को तगड़ा झटका ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
एआईयूडीएफ के प्रमुख, इत्र व्यापारी बदरुद्दीन अजमल को तगड़ा झटका
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोलकाता
Updated Fri, 20 May 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
इत्र किंग बदरुद्दीन अजमल
- फोटो : PTI
पूर्वोत्तर राज्य असम में ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के प्रमुख और इत्र व्यापारी बदरुद्दीन अजमल चुनावों के ऐलान के बाद से ही किंगमेकर होने का दावा कर रहे थे। लेकिन उनको तगड़ा झटका लगा है। वे अपनी ही सीट नहीं बचा सके हैं। उनकी पार्टी को पिछले विधानसभा चुनाव जितनी सीटें भी नहीं मिल सकीं हैं।
विज्ञापन
अजमल शुरू से ही भाजपा के विरोधी रहे हैं। वे बार-बार कांग्रेस के साथ गठजोड़ की वकालत करते थे। लेकिन भाजपा की अगुवाई वाले गठबंधन को मिले भारी बहुमत ने उनकी तमाम उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। बीते विधानसभा चुनावों में अजमल की पार्टी को 18 सीटें मिली थीं।
विज्ञापन
अबकी उन्होंने 74 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए थे और उनका दावा कम से कम 30 सीटों पर जीतने का था। हालांकि मतदाताओं ने इसबार उन्हें पूरी तरह नकार दिया है। इससे साफ है कि महज अल्पसंख्यक वोटों के सहारे मैदान में उतरने वाले अजमल का जादू अब फीका पड़ने लगा है।
विज्ञापन