फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   airport security increased after terror alert

आतंकी अलर्ट के बाद देश भर के हवाईअड्डों की सुरक्षा बढ़ाई गई

Tue, 12 Apr 2016 10:13 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 12 Apr 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
airport security increased after terror alert

सुरक्षा एजेंसियों की कनाडा निवासी 35 वर्षीय सिख महिला पर पैनी नजर है। खुफिया जानकारी केमुताबिक यह महिला अपने साथियों के साथ देश में आतंकी वारदात को अंजाम देने की योजना को अंजाम देने की फिराक में है।

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक विदेशों में रह रहे खालिस्तान समर्थकों का एक गुट भारत में प्रवेश कर चुका है। यह महिला इसी गुट का हिस्सा है।खुफिया एजेंसियों ने सरकार को बताया है कि उस सिख महिला की पहचान सुनिश्चित कर ली गइ है। उसके पासपोर्ट की मियाद दिसंबर 2016 में खतम होने वाली है।
विज्ञापन


एजेंसी ने देश के सभी हवाईअड्डों और रेलवे और मेट्रो सेवा विभाग को इस खतरे केप्रति एलर्ट किया है।  एजेंसी सूत्रों के मुताबिक पिछले कुछ सालों से विदेशों में रह रहे खालिस्तान समर्थकों की सक्रियता बढी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एजेसियां यह भी सुनिश्चित कर रही हैकि कहीं अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन आईएसआईएस तो खालिस्तान समर्थकों केबीच सेंध तो  नहीं मार  रहा। । सूत्रों केमुताबिक पाकिस्तान खुफिया एजेंसी आईएसआई ने खालिस्तान समर्थक कई आतंकियों को अपना शरण दे रखा है। यह आतंकी अस्सी के दशक में उग्र हुए पंजाब आतंकवाद के दौरान सक्रिय थे।


पंजाब में उग्रवाद की कमर टूटने केबाद कई  खूंखार आतंकी आईएसआई की शरण में चले गए थे। सुरक्षा एजेंसियों केमुताबिक खालिस्तान  समर्थकों की गुटबंदी खतरे की घंटी  है जिसे  किसी भी लिहाज से अनदेखा नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed