{"_id":"56db92a04f1c1bb82d8b4d93","slug":"airforce-car-fallen-down-in-ravi-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरफोर्स की गाड़ी रावी नदी में गिरी, दो जवान लापता, तीन बचाए","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
एयरफोर्स की गाड़ी रावी नदी में गिरी, दो जवान लापता, तीन बचाए
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Sun, 06 Mar 2016 07:45 AM IST
सार
- शीतला पुल के निकट एयरफोर्स की एक गाड़ी अनियंत्रित होकर रावी नदी में गिर गई।
- दुर्घटना का पता चलते ही स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
रावी नदी
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
जिला मुख्यालय चंबा में पठानकोट मार्ग पर शीतला पुल के निकट एयरफोर्स की एक गाड़ी अनियंत्रित होकर रावी नदी में गिर गई। दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी में एयरफोर्स के पांच जवान सफर कर रहे थे। दुर्घटना का पता चलते ही स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर तीन जवानों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है, जबकि दो अभी तक लापता हैं। शनिवार देर रात तक उनकी तलाश जारी थी। पानी और अंधेरा होने के कारण बचाव कार्यों में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक एयरफोर्स के पांच जवान पठानकोट से चंबा घूमने आए थे। लौटते समय गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
जयपुर निवासी शक्ति और मेरठ निवासी नितिन लापता हैं जबकि उदयपुर, राजस्थान के नवल, पठानकोट के नवीन और गाजियाबाद के गजिंद्र को सुरक्षित निकाल लिया गया है। डीएसपी पुलिस हेडक्वार्टर वीर बहादुर ने हादसे की पुष्टि की है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शिकार तीन जवानों को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया है, जबकि दो अभी लापता हैं। उनकी तलाश जारी है। देर रात एडीएम और उपायुक्त सुरेश कुमार मोक्टा ने घायल जवानों का अस्पताल में हालचाल पूछा।