{"_id":"59baa1de4f1c1b21688b489d","slug":"aircel-maxis-karti-chidambaram-refused-to-appear-before-the-cbi","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरसेल मैक्सिस केस: कार्ति चिदंबरम ने CBI के सामने पेश होने से किया इनकार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
एयरसेल मैक्सिस केस: कार्ति चिदंबरम ने CBI के सामने पेश होने से किया इनकार
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Thu, 14 Sep 2017 09:27 PM IST
विज्ञापन
कार्ति चिदंबरम
- फोटो : reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्ति चिदंबरम ने एयरसेल मैक्सिस मामले में सीबीआई के सामने पेश होने से इनकार कर दिया है। सीबीआई ने 2006 में एयरसेल मैक्सिस में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को हरी झंडी दिए जाने के मामले में उन्हें बृहस्पतिवार को पूछताछ के लिए बुलाया था।
विज्ञापन
एयरसेल मैक्सिस को एफडीआई की स्वीकृति दिए जाने के दौरान कार्ति के पिता पी. चिदंबरम वित्त मंत्री थे। कार्ति के वकील ने कहा कि वह सीबीआई के सामने पेश नहीं होंगे। कार्ति ने अपने वकील के जरिये दलील दी है कि विशेष अदालत ने इस मामले में सभी आरोपियों को छोड़ दिया है। इस संबंध में सारी प्रक्रियाएं भी खत्म कर दी गई हैं।
विज्ञापन
पढ़ें- CBI ने SC को दी जानकारी, कार्ति चिदंबरम की विदेश में हैं 25 प्रॉपर्टीज
विज्ञापन
लिहाजा सीबीआई को उन्हें पूछताछ के लिए बुलाने का कोई अधिकार नहीं है।मारीशस स्थित ग्लोबल कम्यूनिकेशन सर्विसेज ने एयरसेल में 80 करोड़ डॉलर के निवेश की अनुमति मांगी थी। यह कंपनी मैक्सिस की सब्सिडियरी कंपनी थी।