{"_id":"59cc291f4f1c1bbe538b4cfe","slug":"aircel-maxis-case-cbi-issues-fresh-summons-to-karti-chidambaram","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरसेल-मैक्सिम केस: CBI ने कार्ति चिदंबरम को फिर जारी किया समन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
एयरसेल-मैक्सिम केस: CBI ने कार्ति चिदंबरम को फिर जारी किया समन
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Thu, 28 Sep 2017 04:11 AM IST
विज्ञापन
कार्ती चिदंबरम
सीबीआई ने एयरसेल-मैक्सिम करार मामले में पूछताछ के लिए कार्ति चिदंबरम को फिर से समन जारी किया है। सूत्रों के अनुसार कार्ति को 4 अक्टूबर को एजेंसी के सामने पेश होने को कहा गया है।
विज्ञापन
सीबीआई ने पहले 14 सितंबर को कार्ति को पेश होने को कहा था, लेकिन उन्होंने पेश होने से इनकार कर दिया।
उस वक्त उन्होंने दलील दी थी कि एक विशेष अदालत इस मामले में सभी आरोपियों को आरोप-मुक्त कर चुकी है और कार्यवाही पूरी कर चुकी है। इसके बाद सीबीआई ने उनके दावे का खंडन करते हुए कहा था कि मामले की जांच अभी जारी है।
विज्ञापन
पढ़ें- कार्ति ने बंद कराए विदेशी बैंक खाते, चिदंबरम बोले- CBI के नाम से झूठ सच में नहीं बदलता
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि एजेंसी एयरसेल-मैक्सिम करार के मामले में 2006 में दी गई विदेशी निवेश की मंजूरी के सिलसिले में कार्ति से पूछताछ करना चाहती है। उस वक्त कार्ति के पिता और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम वित्त मंत्री थे।