फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AIR twitted on rahul gandhi on Rss issue

राहुल गांधी पर ट्वीट करके फंसा ऑल इंडिया रेडियो, कसा तंज

Fri, 02 Sep 2016 12:52 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 02 Sep 2016 12:52 PM IST
विज्ञापन
AIR twitted on rahul gandhi on Rss issue
- फोटो : amar ujala

"पहले वह क्यों डर गए थे? अब अचानक किसी को बदनाम करने के लिए साहसी कैसे बन गए?" कुछ यही लब्बोलुआब था ऑल इंडिया रेडियो के उस ट्वीट का जिस पर अब बवाल मच गया है। हालांकि हंगामा मचते ही उस ट्वीट को डिलीट कर दिया गया। लेकिन तब तक मामला सबकी नजर में आ चुका था।

विज्ञापन


असल में गुरुवार को यह ट्वीट ऑल इंडिया रेडियो के अधिकारिक ट्विटर हैंडल से किया गया था। जिसमें आरएसएस के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा दायर याचिका को वापस लेने पर तंज कसते हुए उनकी आलोचना की गई थी। 
विज्ञापन


बता दें कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आरएसएस पर दिए अपने उस बयान जिसमें उन्होंने संघ को महात्मा गांधी का हत्यारा कहा था पर पुराने रुख से पलट गए हैं। पूर्व में यह मामला सुप्रीम कोर्ट में जाने पर राहुल गांधी ने बयान को वापस लेने की बात कही थी लेकिन कल सुप्रीम कोर्ट में उनकी ओर से दायर किए गए हलफनामे में उन्होंने अपने बयान पर कायम रहने की बात कही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विवाद होते ही डिलीट किया गया ट्वीट

AIR twitted on rahul gandhi on Rss issue

इसको लेकर ही ऑल इंडिया रेडिया के अधिकारिक ट्विटर हैंडल से उन पर ट्वीट किया गया। जिसमें बकायदा #RahulRattlesRSS हैशटैग का इस्तेमाल किया गया था। हालांकि जल्द ही यह ट्वीट डिलीट कर दिया गया। लेकिन तब तक यह काफी लोगों की नजरों में आ चुका था जिस पर विवाद खड़ा हो गया।

हालांकि इस संबंध में ऑल इंडिया रेडियो के महानिदेशक न्यूज सितांशु कर ने बताया कि इस ट्वीट को डिलीट कर दिया गया क्योंकि यह राष्ट्रीय प्रसारक के संपादकीय मानकों पर खरा नहीं उतरता था। कर ने बताया कि वह ‌मामले की जानकारी कर रहे हैं ताकि कार्रवाई से पहले पूरी जानकारी की जा सके। 

उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए रेडियो में चार सदस्यों की एक टीम है जो देश के अलग अलग हिस्सों से अधिकारिक हैंडल से ट्वीट करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed