फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   india weather updates today cold season imd alert delhi aqi winter news temperature in delhi snow in himachal kashmir uttarakhand bihar madhya pradesh maharashtra punjab haryana

दिल्ली समेत कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता खराब, नए साल से पहले और गिर सकता है तापमान

Sat, 26 Dec 2020 11:51 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 26 Dec 2020 11:51 AM IST
विज्ञापन
india weather updates today cold season imd alert delhi aqi winter news temperature in delhi snow in himachal kashmir uttarakhand bihar madhya pradesh maharashtra punjab haryana
दिल्ली की धुंध - फोटो : एएनआई

शनिवार को देश के दक्षिण पश्चिमी इलाके के कई शहरों में हवा की गुणवत्ता बहुत खराब कैटेगरी में दर्ज की गई है। दिल्ली में शनिवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 324 दर्ज किया गया है, जो बहुत खराब कैटेगरी में आता है। इसके अलावा फरीदाबाद, गुरुग्राम और नोेएडा में भी खराब गुणवत्ता वाली हवा दर्ज की गई।

विज्ञापन



पश्चिमी विक्षोभ के कारण 27 दिसंबर से हवा की गुणवत्ता और बिगड़ने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग के हवा गुणवत्ता प्रबंध डिविजन के वैज्ञानिक वीके सोनी का कहना है कि शुक्रवार को हवा की गति 10-15 किलोमीटर प्रति घंटा बढ़ी, जिससे हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ, लेकिन 27-28 दिसंबर को एक्यूआई में बदलाव हो सकता है और हवा की गुणवत्ता खराब से बहुत खराब कैटेगरी में आ सकती है।
विज्ञापन


एक मध्यम तीव्रता वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण साल के अंत में एक बार फिर न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट की संभावना है। हालांंकि अगले तीन दिन यानी 25-27 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। हालांंकि
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामनी का कहना है कि 28 दिसंबर के बाद न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। दिसंबर के अंत से लेकर जनवरी की शुरुआत में बहुत ज्यादा ठंड पड़ने की संभावना है। 


पश्चिमी विक्षोभ, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र पर असर डाल सकता है, जिसकी वजह से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद में बर्फबारी की संभावना है। इसके अलावा 28-29 दिसंबर को पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ में शीतलहर की संभावना जताई जा रही है। 

28-29 दिसंबर को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में जमी हुई ठंड जैसी स्थिति रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed