{"_id":"5c818d60bdec22144a271968","slug":"air-passengers-will-be-charged-extra-due-to-the-recovery-of-cisf","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईएसएफ का बकाया चुकाने को हवाई यात्रियों से होगी अतिरिक्त वसूली","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीआईएसएफ का बकाया चुकाने को हवाई यात्रियों से होगी अतिरिक्त वसूली
Fri, 08 Mar 2019 03:00 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 08 Mar 2019 03:00 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक सरकारी समिति ने घरेलू हवाई सेवाओं में यात्रियों से वसूले जाने वाले यात्री सेवा शुल्क (पीएसएफ) में 20 रुपये की बढ़ोतरी की सिफारिश की है। समिति ने यह सिफारिश केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को दिए जाने वाले सुरक्षा खर्च के बकाये का भुगतान करने के लिए की है, जो बढ़कर अब करोड़ों में पहुंच चुका है। बता दें कि फिलहाल यात्रियों से पीएसएफ के तौर पर 150 रुपये वसूले जाते हैं।
विज्ञापन
सीआईएसएफ महानिदेशक (डीजी) राजेश रंजन ने बृहस्पतिवार को वार्षिक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा, पीएसएफ में बढ़ोतरी का मुद्दा अब आखिरी चरण में है और हमें उम्मीद है कि इस बारे में जल्द ही कोई निर्णय ले लिया जाएगा। डीजी सीआईएसएफ ने बताया कि देश के 56 हवाई अड्डों पर सीआईएसएफ की सेवा लेने के बदले दिए जाने वाला शुल्क बकाया है। इनमें 6 एयरपोर्ट का संचालन निजी कंपनियों के पास है, जबकि बाकी की जिम्मेदारी एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) संभालता है।
विज्ञापन
सीआईएसएफ के अतिरिक्त महानिदेशक और एयरपोर्ट सुरक्षा अभियानों के प्रमुख एमए गणपति ने बताया कि यात्रियों से पीएसएफ वसूली पर्याप्त साबित नहीं हो पा रही है। इसके चलते सरकार ने वरिष्ठ अधिकारियों की एक समिति गठित की थी, जिसने घरेलू यात्रियों से वसूले जाने वाले पीएसएफ में 20 रुपये की मामूली बढ़ोतरी करने की सिफारिश की है।
विज्ञापन
दिल्ली एयरपोर्ट पर नहीं है बकाया
सीआईएसएफ महानिदेशक ने एक सवाल के जवाब में कहा कि निजी कंपनी डायल के संचालन वाले दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फिलहाल कोई बकाया नहीं है। उन्होंने कहा कि बकाये सुरक्षा खर्च का मुद्दा एयरपोर्ट संचालकों के अलावा नागरिक उड्डयन मंत्रालय और गृह मंत्रालय के सामने भी उठाया जा चुका है।
जम्मू-कश्मीर के तीनों एयरपोर्ट की जिम्मेदारी भी जल्द
रंजन ने बताया कि जल्द ही जम्मू-कश्मीर के तीनों एयरपोर्ट की जिम्मेदारी भी सीआईएसएफ ही संभालेगी। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने जम्मू, श्रीनगर और लेह एयरपोर्ट की जिम्मेदारी सीआईएसएफ को सौंपने के प्रस्ताव को हरी झंडी दिखा दी है। अब गृह मंत्रालय के निर्णय का इंतजार चल रहा है।
फोर्स का सुरक्षा चक्र
61 हवाई अड्डों के सुरक्षा प्रबंध की जिम्मेदारी है फिलहाल सीआईएसएफ के कंधों पर
26 एयरपोर्ट (दिल्ली-मुंबई समेत) सुरक्षा के लिहाज से हैं उच्च संवेदनशील श्रेणी में शामिल
35 हजार जवान लगे हैं सीआईएसएफ के एविएशन सिक्योरिटी ग्रुप (एएसजी) के तहत सुरक्षा में
600 करोड़ रुपये बकाया हैं फिलहाल सीआईएसएफ के 56 एयरपोर्ट संचालकों पर
98 एयरपोर्ट संचालित हो रहे हैं देश में, अन्य भी सीआईएसएफ को देने की तैयारी