{"_id":"6332ebc4dc2563622e418998","slug":"air-marshal-dilip-k-patnaik-said-iaf-is-alert-our-strength-increased-with-many-resources-including-rafale","type":"story","status":"publish","title_hn":"IAF: एयर मार्शल दिलीप के पटनायक ने कहा- अलर्ट है भारतीय वायु सेना, राफेल समेत कई संसाधनों से बढ़ी हमारी ताकत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
IAF: एयर मार्शल दिलीप के पटनायक ने कहा- अलर्ट है भारतीय वायु सेना, राफेल समेत कई संसाधनों से बढ़ी हमारी ताकत
Tue, 27 Sep 2022 05:56 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 27 Sep 2022 05:56 PM IST
सार
एयर मार्शल पटनायक ने कहा, हम अलर्ट हैं। किसी भी अप्रिय चीज पर नजर रखने के लिए हमारे पास डिफेंस सिस्टम हैं। जहां तक पूर्वी हिस्से का सवाल है, सबकुछ शांतिपूर्ण है, शांति कायम है।
विज्ञापन
Eastern Air Command chief Air Marshal DK Patnaik
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन के साथ सीमा पर स्थिति को लेकर पूर्वी कमान के प्रमुख एयर मार्शल दिलीप के.पटनायक ने बताया कि भारतीय वायुसेना अलर्ट है और पूर्वी हिस्से में सीमा पर शांति बनी हुई है। बता दें कि गलवान घाटी में भारत और चीन की सेनाओं के बीच झड़प हो गई थी। जिसके बाद से दोनों देशों के बीच दो साल से अधिक समय तक सीमाओं पर तनाव रहा। हालांकि बाद में दोनों सेनाओं ने सीमा से पीछे हटने का फैसला किया।
विज्ञापन
'पूर्वी हिस्से में सीमा पर शांति कायम है'
एयर मार्शल पटनायक ने कहा, हम अलर्ट हैं। किसी भी अप्रिय चीज पर नजर रखने के लिए हमारे पास डिफेंस सिस्टम हैं। जहां तक पूर्वी हिस्से का सवाल है, सबकुछ शांतिपूर्ण है, शांति कायम है।
विज्ञापन
'प्रक्रिया में है एयर डिफेंस सिस्टम'
पटनायक ने आगे बताया, हमारे पास कई नए उपकरण आए हैं। हमारे पास सी-130, चिनूक, आकाश मिसाइल, सुखोई-30 हैं। सबसे खास बात यह है कि हमारे पास राफेल है। एक नया एयर डिफेंस सिस्टम प्रक्रिया में है। हम आपको सूचना देंगे कि यह कब ऑपरेशनल होगा।
विज्ञापन
'पुरुषों के बराबर काम कर रहीं महिला अधिकारी'
भारतीय वायुसेना में महिला अधिकारियों को लेकर उन्होंने बताया, महिला अधिकारी पुरुषों के बराबर काम कर रही हैं। जहां तक तीनों सेवाओं का संबंध है, हमारे यहां कोई लैंगिग भेदभाव की समस्या नहीं है। कई बार वे बेहतर नहीं तो समान रूप से अच्छा काम करती हैं। हम अपनी महिला अधिकारियों से खुश हैं।