फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air India flight from Delhi to Tokyo will start today

आज से शुरू होगी एयर इंडिया की दिल्ली से टोक्यो की उड़ान, एयर बबल से जुड़े भारत और जापान

Mon, 02 Nov 2020 12:20 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 02 Nov 2020 12:20 PM IST
विज्ञापन
Air India flight from Delhi to Tokyo will start today
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

एयर इंडिया (Air India) ने दिल्ली से टोक्यो के लिए अपने 'एयर बबल' शेड्यूल की घोषणा की है। इसके मुताबिक, एयर इंडिया की उड़ानें 2 नवंबर से 28 दिसंबर 2020 तक दिल्ली से टोक्यो जाएंगी। वहीं, टोक्यो से दिल्ली के लिए शेड्यूल 4 नवंबर से 30 दिसंबर 2020 तक का है।

विज्ञापन


जापान में भारतीय दूतावास ने जानकारी दी है कि भारत और जापान अब एयर बबल सिस्टम का हिस्सा हैं। दूतावास के मुताबिक, जापान में भारतीय दूतावास के साथ यात्रियों के पंजीकरण की आवश्यकता नहीं है और बुकिंग सीधे संबंधित एयरलाइंस के साथ की जानी चाहिए।
विज्ञापन


हाल ही में भारत ने अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों के संचालन के लिए ओमान के साथ एक अलग द्विपक्षीय एयर बबल व्यवस्था स्थापित की थी। इसके साथ ही ओमान भारत के साथ एयर बबल करार करने वाला 16वां देश बन गया था। द्विपक्षीय एयर बबल व्यवस्था के तहत भारतीय अब 16 देशों की यात्रा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन देशों की सूची में अफगानिस्तान, बहरीन, भूटान, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इराक, जापान, केन्या, मालदीव, नाइजीरिया, ओमान, कतर, यूएई, यूके और अमेरिका शामिल हैं। ये समझौते वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय यात्रा की अनुमति देते हैं। इन समझौतों के तहत दोनों देशों की एयरलाइंस यात्रियों को ले जा सकती हैं।


क्या है एयर बबल समझौता
इसके तहत दो देशों के वैलिड वीजा वाले यात्री एक-दूसरे के देश में बिना परेशानी के जा सकते हैं। इसमें मुख्य तौर पर सरकारी एयरलाइंस से सफर करने वाले पैसेंजर होते हैं। मसलन, अगर कोई यात्री कनाडा जाना चाहता है तो उसे पहली प्राथमिकता एयर इंडिया या एयर कनाडा को देनी होगी। इसके तहत विदेश में रहने वाले भारतीय (ओसीआई) देश लौट सकते हैं। समझौते में शामिल देश के नागरिक बिजनेस, मेडिकल या नौकरी वीजा पर भारत आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed