फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air India West Asia special flights schedule Jeddah UAE Muscat schedule Gulf rebooking policy Aviation News

West Asia Travel: पश्चिम एशिया संकट के बीच एअर इंडिया का फैसला, आज संचालित होंगी 58 उड़ानें; जानें सबकुछ

Wed, 11 Mar 2026 03:03 AM IST
Himanshu Singh Chandel न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Himanshu Singh Chandel Updated Wed, 11 Mar 2026 03:03 AM IST
सार

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने यात्रियों की सुविधा के लिए 11 मार्च 2026 को कुल 58 उड़ानें संचालित करने का फैसला किया है। इनमें नियमित और अतिरिक्त विशेष उड़ानें शामिल हैं। जेद्दा, मस्कट और संयुक्त अरब अमीरात के लिए उड़ानें चलाई जाएंगी। आइए, इन उड़ानों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
Air India West Asia special flights schedule Jeddah UAE Muscat schedule Gulf rebooking policy Aviation News
एअर इंडिया - फोटो : एअर इंडिया

विस्तार

पश्चिम एशिया में बढ़ते सुरक्षा संकट के बीच एअर इंडिया समूह ने यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ा फैसला लिया है। एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने 11 मार्च 2026 को पश्चिम एशिया क्षेत्र के लिए कुल 58 नियमित और गैर-नियमित उड़ानें संचालित करने की घोषणा की है। इन उड़ानों का उद्देश्य खाड़ी देशों में फंसे यात्रियों की आवाजाही को आसान बनाना और यात्रा सेवाओं को जारी रखना है।

विज्ञापन


एयरलाइन ने बताया कि जेद्दा और मस्कट के लिए नियमित उड़ान सेवाएं जारी रहेंगी। दोनों एयरलाइनों की तरफ से जेद्दा के लिए कुल आठ उड़ानें संचालित की जाएंगी। वहीं एअर इंडिया एक्सप्रेस मस्कट के लिए 14 नियमित उड़ानें चलाएगी। इसके अलावा संयुक्त अरब अमीरात के लिए कई अतिरिक्त विशेष उड़ानें भी चलाई जाएंगी।
विज्ञापन


जेद्दा के लिए कौन-कौन सी उड़ानें चलाई जाएंगी?
एअर इंडिया 11 मार्च को दिल्ली और मुंबई से जेद्दा के लिए एक-एक राउंड ट्रिप उड़ान संचालित करेगा। वहीं, एअर इंडिया एक्सप्रेस हैदराबाद और कोझिकोड से जेद्दा के लिए एक-एक राउंड ट्रिप उड़ान चलाएगा। इन उड़ानों का उद्देश्य पश्चिम एशिया क्षेत्र में यात्रा कर रहे यात्रियों को सुरक्षित और नियमित सेवा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- LPG Crisis: एलपीजी संकट पर रेस्तरां उद्योग अलर्ट, NRAI ने जारी की एडवाइजरी; जानें क्या-क्या बताया गया?

मस्कट के लिए कितनी उड़ानें तय की गई हैं?
एअर इंडिया एक्सप्रेस मस्कट के लिए अपनी नियमित सेवाएं जारी रखेगा। इसके तहत दिल्ली, मुंबई, कन्नूर, तिरुवनंतपुरम और तिरुचिरापल्ली से एक-एक राउंड ट्रिप उड़ान संचालित होगी। वहीं कोच्चि से दो राउंड ट्रिप उड़ानें चलाई जाएंगी। एयरलाइन का कहना है कि इन उड़ानों से यात्रियों को यात्रा में ज्यादा विकल्प मिलेंगे।


संयुक्त अरब अमीरात के लिए अतिरिक्त उड़ानें क्यों चलाई जा रही हैं?
एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस संयुक्त अरब अमीरात के लिए 36 अतिरिक्त गैर-नियमित उड़ानें भी संचालित करेंगे। हालांकि ये उड़ानें स्लॉट और स्थानीय नियमों की उपलब्धता पर निर्भर होंगी। इन उड़ानों के लिए भारतीय और स्थानीय नियामक एजेंसियों से जरूरी अनुमति ली गई है।

यात्रियों के लिए क्या सुविधा दी गई है?
एयरलाइन ने कहा कि जिन यात्रियों की उड़ानें अस्थायी रूप से प्रभावित हुई हैं, वे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अपनी यात्रा को किसी अन्य तारीख पर रीबुक कर सकते हैं या पूरा रिफंड ले सकते हैं। एअर इंडिया ने यात्रियों से कहा है कि वे एयरलाइन की वेबसाइट या हेल्पलाइन के जरिए जानकारी ले सकते हैं। एअर इंडिया एक्सप्रेस ने भी यात्रियों के लिए व्हाट्सएप पर डिजिटल सहायक के माध्यम से रीबुकिंग की सुविधा शुरू की है। एअर इंडिया समूह ने कहा कि जरूरत पड़ने पर पश्चिम एशिया के अन्य गंतव्यों के लिए भी अतिरिक्त उड़ानें चलाई जा सकती हैं। एयरलाइन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और यात्रियों को समय-समय पर अपडेट दिया जा रहा है।


अन्य वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article