{"_id":"66b27ff7f8d6d244a10f64c3","slug":"air-india-vistara-indigo-to-operate-scheduled-flights-to-dhaka-on-wednesday-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bangladesh: एयर इंडिया, विस्तारा आज ढाका के लिए उड़ान भरेंगी; बांग्लादेश में फंसे लोगों को वापस लाया जाएगा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bangladesh: एयर इंडिया, विस्तारा आज ढाका के लिए उड़ान भरेंगी; बांग्लादेश में फंसे लोगों को वापस लाया जाएगा
Wed, 07 Aug 2024 01:26 AM IST
विशांत श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विशांत श्रीवास्तव
Updated Wed, 07 Aug 2024 01:26 AM IST
सार
बांग्लादेश में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए एयर इंडिया की उड़ान आज ढाका जाएगी। सूत्रों के मुताबिक विस्तारा और इंडिगो भी आज ढाका के लिए उड़ान भरेंगी।
विज्ञापन
एयर इंडिया
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एयर इंडिया बुधवार को दिल्ली से ढाका के लिए अपनी निर्धारित उड़ानें संचालित करेगी। सूत्रों के मुताबिक एयर इंडिया बांग्लादेश की राजधानी से लोगों को वापस लाने के लिए एक विशेष उड़ान भी संचालित करेगी।
विज्ञापन
विस्तारा और इंडिगो भी बुधवार को ढाका के लिए अपनी निर्धारित उड़ानें संचालित करेंगी, जहां विरोध प्रदर्शनों के बीच अस्थिर स्थिति बनी हुई है।
आम तौर पर इंडिगो दिल्ली, मुंबई और चेन्नई से ढाका के लिए एक दैनिक उड़ान संचालित करती है, और कोलकाता से बांग्लादेश की राजधानी के लिए दो दैनिक सेवाएं संचालित करती है।
विज्ञापन
बांग्लादेश के 27 जिलों में हिंदुओं के घरों और मंदिरों को बनाया निशाना
बांग्लादेश में हिंसा का दौर अभी भी जारी है। भीषण आगजनी के बीच हालात बेहद खराब हो गए हैं। शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने और देश छोड़ने के बाद भी प्रदर्शनकारी सड़कों पर डटे हुए हैं। वहीं, हालात इतने बदतर हो गए है कि देश में हिंदुओं के घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया जा रहा है। भीड़ ने यहां के कम से कम 27 जिलों में हिंदुओं के घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर हमला किया और उनके कीमती सामान भी लूट लिए। वहीं, देशभर में कम से कम चार मंदिरों में भी तोड़फोड़ की गई है।
विज्ञापन
राहुल गांधी ने पूछा, क्या बांग्लादेश के घटनाक्रम में पाकिस्तान शामिल है?
क्या बांग्लादेश के इस हालात के पीछे कोई विदेशी ताकत है?, क्या बांग्लादेश के घटनाक्रम में पाकिस्तान शामिल हैं या उसकी किसी तरह की कोई भूमिका है? कुछ ऐसे ही सवाल लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से सर्वदलीय बैठक के दौरान पूछे हैं। सूत्रों ने बताया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को सर्वदलीय बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर से पूछा कि क्या बांग्लादेश में हो रहे घटनाक्रम में विदेशी ताकतें, खास तौर पर पाकिस्तान, शामिल हो सकती हैं।