फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air India to introduce strict cabin crew fitness compliance policy; lapses may result in loss of pay

एअर इंडिया में सख्त होंगे फिटनेस नियम: मोटापे या कम वजन पर केबिन क्रू को ड्यूटी से हटाया जाएगा, वेतन भी रुकेगा

Sat, 21 Mar 2026 10:34 PM IST
Nirmal Kant न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: Nirmal Kant Updated Sat, 21 Mar 2026 10:34 PM IST
सार

एअर इंडिया अपने केबिन क्रू के लिए सख्त स्वास्थ्य और फिटनेस अनुपालन नीति लागू करने जा रही है, जिसमें कम वजन, ज्यादा वजन या मोटापे वाले कर्मचारियों को ड्यूटी से हटाया जा सकता है और उनका वेतन रोका जा सकता है। इस मूल्यांकन के लिए बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) का इस्तेमाल किया जाएगा, जिसमें 18-24.9 को सामान्य और उपयुक्त माना जाएगा। पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
Air India to introduce strict cabin crew fitness compliance policy; lapses may result in loss of pay
एअर इंडिया (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

एअर इंडिया अपने केबिन क्रू के लिए स्वास्थ्य और फिटनेस से जुड़े सख्त नियम लागू करने की योजना बना रही है। इस नीति के तहत कम वजन, ज्यादा वजन या मोटापे वाले कर्मचारियों को ड्यूटी से हटाया जा सकता है और उनका वेतन भी रोका जा सकता है। यह मूल्यांकन केबिन क्रू के बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) के आधार पर किया जाएगा। 18 से 24.9 तक का बीएमआई 'सामान्य' और एयरलाइन के अनुसार 'उपयुक्त' माना जाएगा।
विज्ञापन


18 से कम बीएमआई को 'कम वजन' माना जाएगा। हालांकि, मेडिकल जांच और कार्यक्षमता परीक्षण पास करने पर इसे स्वीकार किया जा सकता है। 25 से 29.9 के बीच बीएमआई को 'ज्यादा वजन' माना जाएगा। लेकिन यदि कर्मचारी कार्यक्षमता परीक्षण पास कर लेता है तो इसे स्वीकार किया जा सकता है।
विज्ञापन


एक मई से लागू होने वाली इस नीति के अनुसार 30 या उससे अधिक बीएमआई को 'मोटापा' माना जाएगा और यह स्वीकार्य नहीं होगा। अगर कोई केबिन क्रू सदस्य कम वजन या ज्यादा वजन का पाया जाता है, तो उसे ड्यूटी से हटाया जाएगा और उसे कार्यक्षमता परीक्षण पास करना होगा। अगर वह परीक्षण में पास नहीं होता है, तो उसे मंजूरी मिलने तक बिना वेतन पर रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो कर्मचारी 'मोटापे' की श्रेणी में आते हैं, उन्हें तुरंत ड्यूटी से हटाया जाएगा और उनका वेतन भी रोका जाएगा। उन्हें तय समय के भीतर अपना बीएमआई सही स्तर पर लाना होगा। घाटे में चल रही एअर इंडिया ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ सुधारात्मक कार्रवाई करेगी, जो तय बीएमआई मानकों को पूरा नहीं कर पाएंगे।

ये भी पढ़ें: 'कठिन सच और आसान झूठ के बीच अक्सर थोड़े-बहुत टकराव', अपनी किताब पर बोले नरवणे


पिछले चार वर्षों में एअर इंडिया ने अपने पुराने कर्मचारियों के अधिकांश हिस्से को चरणबद्ध तरीके से हटाया है। एयरलाइन को जनवरी 2022 में टाटा समूह ने अधिग्रहित किया था। 'केबिन क्रू स्वास्थ्य और फिटनेस अनुपालन नीति' लागू करते हुए एअर इंडिया ने कर्मचारियों से कहा कि इसका मकसद उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना और सही वजन बनाए रखने की प्रक्रिया से परिचित कराना है।

एयरलाइन ने कहा कि यह नीति फिलहाल एक प्रारंभिक कदम है, ताकि भविष्य में और सख्त फिटनेस मानकों को लागू किया जा सके। यह नई नीति उड़ान पर कार्यरत और प्रशिक्षण ले रहे दोनों तरह के केबिन क्रू पर लागू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed