{"_id":"5a54504c4f1c1bd3178b5b65","slug":"air-india-terminated-412-employees-who-was-working-in-company-on-contractual-basis","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटे से जूझ रही एयर इंडिया ने 412 कर्मचारियों को किया बर्खास्त ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
घाटे से जूझ रही एयर इंडिया ने 412 कर्मचारियों को किया बर्खास्त
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Tue, 09 Jan 2018 10:47 AM IST
विज्ञापन
घाटे से जूझती सार्वजनिक विमानन कंपनी एयर इंडिया ने कॉन्ट्रेक्ट आधार पर भर्ती किए गए 412 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। एयर इंडिया ने इन लोगों को सेवानिवृत्ति के बाद कॉन्ट्रेक्ट आधार पर नियुक्त किया था। एयर इंडिया के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) प्रदीप सिंह खरोला के आदेश पर यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
इस कदम से गैर-तकनीकी भूमिकाओं पर काम कर रहे कर्मचारियों पर गाज गिरी है।
पांच जनवरी को कार्यकारी निदेशक-कार्मिक द्वारा जारी एक सर्कुलर के मुताबिक, सीएमडी के आदेश के अनुसार कॉन्ट्रेक्ट आधार पर नियुक्त गैर-तकनीकी कर्मचारियों (इन लोगों के अलावा - पायलट, फ्लाइट डिस्पेचर, सर्विस इंजीनियर, ओपीटी, ओटीटी इंस्ट्रेक्टर्स, फ्लाइट सेफ्टी) को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाता है।
विज्ञापन