फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air India still using single use plastic After Passenger complaint gave new deadline

प्लास्टिक फ्री होने के वादे पर खरा नहीं उतरा एयर इंडिया, यात्री की शिकायत पर दी नई समयसीमा

Fri, 15 Nov 2019 06:30 PM IST
अमित कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Fri, 15 Nov 2019 06:30 PM IST
विज्ञापन
Air India still using single use plastic After Passenger complaint gave new deadline
air india - फोटो : PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘सिंगल यूज प्लास्टिक फ्री इंडिया’ की मुहिम से ताल मिलाते हुए कई सरकारी मंत्रालयों-विभागों ने खुद को ‘प्लास्टिक फ्री’ करने की घोषणा की थी। इसी क्रम में एयर इंडिया ने दावा किया था कि वह भी दो अक्तूबर से सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद कर देगी। मगर इस तारीख के लगभग डेढ़ महीने गुजर जाने के बाद भी एयर इंडिया की फ्लाइट्स में सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल जारी है। 

विज्ञापन


अब इस संबंध में एक यात्री ने शिकायत की है, जिसके बाद एयर इंडिया ने अपने वादे पर खरा उतरने के लिए नई समयसीमा दी है। एयर इंडिया ने कहा है कि वह जल्द ही एकल इस्तेमाल प्लास्टिक फ्री हो जाएगी और इसके लिए उसने प्रयास शुरू कर दिए हैं। 
विज्ञापन


दरअसल, यह मामला तब सामने आया जब एक यात्री अधिवक्ता रंजन तोमर गत 30 अक्तूबर को मुंबई से नई दिल्ली की यात्रा एयर इंडिया की फ्लाइट A/144 से कर रहे थे। यात्रा के दौरान उन्होंने पाया कि फ्लाइट में पानी और भोजन की सेवा देने के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल किया जा रहा था। यात्रा के बाद 6 नवंबर को उन्होंने इसकी शिकायत एयर इंडिया से की।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के बाद दिए 13 नवंबर को दिए जवाब में एयर इंडिया ने कहा कि वह प्लास्टिक के इस्तेमाल को रोकने की दिशा में लगातार काम कर रही है। कंपनी ने दावा किया है कि अगले एक से दो महीने के बीच में वह अपनी सेवाओं में प्लास्टिक का इस्तेमाल पूरी तरह बंद कर देगी। इनकी जगह बार-बार इस्तेमाल होने वाली चीजों से बनी वस्तुओं का इस्तेमाल किया जायेगा। इसके लिए मेलामाईन से बनी वस्तुओं, कटलेरी बैग्स और लकड़ी की बनी प्लेट्स का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए कैटरर्स से बात की जा रही है। भोजन की पैकिंग और पानी की सेवा देने के लिए भी इसी तरह की नीति अपनाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed