फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air India Pilots says Tension due to not getting salaries security during flight may be affected

एयर इंडिया के मुसाफिर सावधान! पायलटों को सैलरी न मिलने से तनाव, खतरे में उड़ान

Mon, 21 Jan 2019 03:39 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, मुंबई
न्यूज डेस्क, मुंबई Published by: अनिल पांडेय Updated Mon, 21 Jan 2019 03:39 PM IST
विज्ञापन
Air India Pilots says Tension due to not getting salaries security during flight may be affected
Air India - फोटो : File Photo
एयर इंडिया से यात्रा करनेवाले मुसाफिर सावधान हो जाएं। एयर इंडिया के करीब 700 पायलट के समूह ने कहा है कि आसमान में विमान उड़ाते समय वे बेहद तनाव में रहते हैं जिससे विमान की सुरक्षा पर असर पड़ सकता है। 
विज्ञापन


एयर इंडिया के पायलटों की यूनियन इंडियन पायलट्स गिल्ड ने वेतन भुगतान में देरी पर चिंता जताते हुए कहा है कि वित्तीय तनाव से उड़ान की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है। यूनियन ने डीजीसीए के सामने यह मुद्दा उठाया है। 
विज्ञापन


यूनियन की ओर से यह भी कहा गया है कि एयरलाइन मैनेजमेंट वित्तीय घाटे के बहाने अवैध तरीके से लगातार उनकी सेवा शर्तों में बदलाव कर रहा और पिछले बकायों और ओवरटाइम का भुगतान भी रोक रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गिल्ड ने कहा, 'हम पहले से अपनी सेवा शर्तों और साधारण अधिकारों के लिए कई कानूनी विवादों में फंसे हैं। ऐसे में हमारा वेतन भी रोक लिया जाए और कंपनी प्रबंधन की सनक के चलते उसमें कमी कर दी जाए तो किसी इंसान के लिए इतने सारे तनाव को विमान के कॉकपिट से बाहर रख पाना मुश्किल है।' इस गिल्ड में करीब 700 पायलट सदस्य हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed