फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air India Pilot Entire Crew Grounded For Allowing Woman Into Cockpit Latest News Update

Air India: जांच पूरी होने तक पूरे क्रू को हटाने का आदेश, महिला मित्र को कॉकपिट में ले जाने का मामला

Wed, 26 Apr 2023 09:25 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 26 Apr 2023 09:25 PM IST
सार

एयरलाइन ने 21 अप्रैल को कहा था कि उसने शिकायत की गई घटना को गंभीरता से लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Air India Pilot Entire Crew Grounded For Allowing Woman Into Cockpit Latest News Update
एयर इंडिया - फोटो : Social Media

विस्तार

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एयर इंडिया की दुबई-दिल्ली उड़ान की घटना मामले में बड़ी कार्रवाई की है। डीजीसीए ने घटना से जुड़े पूरे क्रू को जांच पूरी होने तक हटाने का आदेश जारी कर दिया है। 

विज्ञापन


27 फरवरी की उड़ान का मामला
दरअसल, फरवरी में एयर इंडिया की दुबई-दिल्ली उड़ान के दौरान एक पायलट के अपनी महिला मित्र को कॉकपिट में ले जाने का मामला सामने आया था। मामला 27 फरवरी की उड़ान का है। डीजीसीए इसी मामले की जांच कर रहा है। 
विज्ञापन


अंतिम निर्णय तक लागू रहेगा फैसला
दुबई-दिल्ली उड़ान के चालक दल के एक सदस्य ने डीजीसीए से इसकी शिकायत की थी। डीजीसीए के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि प्रथमदृष्टया इस मामले में केबिन क्रू की कोई भूमिका नहीं दिख रही है, लेकिन जांच पूरी होने तक विमान के पूरे क्रू को हटाने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि आरोप की जांच की जा रहा है। संबंधित पायलट को अपना पक्ष रखने का मौका दिया जाएगा। जब तक इस मामले में कोई अंतिम निर्णय नहीं आ जाता, तब तक पायलट की सेवाएं भी रद्द रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहा था एयरलाइन ने?
इससे पहले एयरलाइन ने 21 अप्रैल को कहा था कि उसने शिकायत की गई घटना को गंभीरता से लिया है और मामले की जांच की जा रही है। अनधिकृत लोगों को कॉकपिट में प्रवेश करने की इजाजत नहीं है और ऐसा कोई भी प्रवेश नियमों का उल्लंघन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed