{"_id":"6a719e05400233af460d6739","slug":"air-india-phuket-delhi-flight-ai2379-turbulence-safe-landing-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Air India: एअर इंडिया की उड़ान में टर्बुलेंस, दिल्ली में सुरक्षित उतरा विमान; यात्रियों को मामूली चोटें आईं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Air India: एअर इंडिया की उड़ान में टर्बुलेंस, दिल्ली में सुरक्षित उतरा विमान; यात्रियों को मामूली चोटें आईं
Tue, 04 Aug 2026 01:38 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 04 Aug 2026 01:38 PM IST
सार
Air India: थाईलैंड के फुकेत से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की एआई2379 उड़ान को टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा। हालांकि, विमान सुरक्षित दिल्ली उतर गया और किसी के गंभीर रूप से घायल होने की खबर नहीं है। जानें एअर इंडिया ने इस घटना पर क्या जानकारी दी।
विज्ञापन
एअर इंडिया का विमान हादसा टला
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विस्तार
एअर इंडिया की मंगलवार को फुकेत (थाईलैंड) से दिल्ली आ रही उड़ान एआई2379 को कुछ समय के लिए तेज हवा के झटकों (टर्बुलेंस) का सामना करना पड़ा। इस दौरान विमान की ऊंचाई में थोड़े समय के लिए बदलाव हुआ। एयरलाइन के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
एयरलाइन के प्रवक्ता ने क्या बताया?
एयरलाइन के प्रवक्ता के अनुसार, विमान दिल्ली में सुरक्षित उतर गया। सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित विमान से बाहर निकल गए। एअर इंडिया ने कहा कि फिलहाल किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।
'चालक दल के कुछ सदस्यों को मामूली चोटें'
प्रवक्ता ने बताया कि कुछ यात्रियों और चालक दल के कुछ सदस्यों को मामूली चोटें आई हैं। एहतियात के तौर पर उन्हें मेडिकल जांच और इलाज के लिए हवाई अड्डे के चिकित्सा केंद्र ले जाया गया है। एअर इंडिया की हवाई अड्डे की टीम और मेडिकल कर्मचारी उनकी देखभाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: 'जनता तंग आ चुकी है': बिहार-एमपी के उपचुनाव में भाजपा की हार पर प्रियंका गांधी वाड्रा का तंज; क्या कहा?
'जांच कर रहे संबंधित अधिकारी'
एअर इंडिया ने कहा कि यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा और उनका स्वास्थ्य हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। प्रभावित लोगों को हर जरूरी मदद दी जा रही है। साथ ही इस मामले की जांच में संबंधित अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग किया जा रहा है।
अचानक 300 फीट कम हो गई थी विमान की ऊंचाई: डीजीसीए
विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के एक अधिकारी के अनुसार, एअर इंडिया की फुकेत-दिल्ली उड़ान के दौरान विमान की ऊंचाई अचानक 300 फीट कम हो गई थी। पायलट ने बताया कि इस घटना में चालक दल के एक सदस्य को गंभीर चोट आई है।