फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air India offers cash incentive, reduces eligibility age to encourage staff to voluntarily retire

Air India Offer: एयर इंडिया का अहम फैसला, रिटायरमेंट लेने वाले कर्मचारियों को मिलेगी एकमुश्त राशि 

Wed, 01 Jun 2022 10:50 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Wed, 01 Jun 2022 10:50 PM IST
सार

बुधवार को कर्मचारियों को भेजे गए एक विज्ञप्ति में एयरलाइन ने कहा कि एयर इंडिया के मौजूदा नियमों के अनुसार, स्थायी कर्मचारी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का लाभ उठा सकते हैं। 

विज्ञापन
Air India offers cash incentive, reduces eligibility age to encourage staff to voluntarily retire
एयर इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अपने कर्मचारियों के एक महत्वपूर्ण वर्ग को स्वेच्छा से सेवानिवृत्त होने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु एयर इंडिया ने बुधवार को पात्रता की आयु 55 से घटाकर 40 कर दी और नकद प्रोत्साहन की घोषणा की। पिछले साल 8 अक्टूबर को एयरलाइन के लिए सफलतापूर्वक बोली जीतने के बाद टाटा समूह ने 27 जनवरी को एयर इंडिया का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया था। अप्रैल के बाद से एयरलाइन के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन ने एयरलाइन के शीर्ष प्रबंधन को बदल दिया है, वरिष्ठ और मध्यम स्तर के अधिकारियों को लाया गया है जिन्होंने टाटा समूह की अन्य कंपनियों जैसे टाटा स्टील और विस्तारा में काम किया है। बुधवार को कर्मचारियों को भेजे गए एक विज्ञप्ति में एयरलाइन ने कहा कि एयर इंडिया के मौजूदा नियमों के अनुसार, स्थायी कर्मचारी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का लाभ उठा सकते हैं, अगर उनकी आयु 55 वर्ष या उससे अधिक है और उन्होंने 20 वर्षों तक काम किया है।

विज्ञापन


इसमें कहा गया है, एक अतिरिक्त लाभ के रूप में वाहक केबिन क्रू सदस्यों के लिए आयु पात्रता को 55 वर्ष से घटाकर 40 वर्ष कर रहा है, जो एस-3, एस-5, एस-7, ई-0, ई-1, ई-2 ग्रेड में हैं।  ई-3, ई -4 और ई -5 लिपिक और संबद्ध कर्मचारी जो एस -2, एस -5, एस -6 और एस-7 ग्रेड में हैं और अकुशल कर्मचारी जो ग्रेड एस -1, एस-2, एस-3, एस-4 और एस-5 में हैं। जो कर्मचारी 1 जून, 2022 से 31 जुलाई, 2022 तक स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन करते हैं, उन्हें एकमुश्त राशि के रूप में अनुग्रह राशि भी प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

 
इसके अलावा, जो कर्मचारी 1 जून से 30 जून के बीच स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन करते हैं, उन्हें भी अनुग्रह राशि के अलावा अतिरिक्त प्रोत्साहन मिलेगा। उपरोक्त लाभों के लिए आपके आवेदन की स्वीकृति और रिलीज की तारीख प्रबंधन के विवेक के अधीन होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हीथ्रो हवाईअड्डे पर यात्री हिरासत में: विस्तारा
विस्तारा एयरलाइन के एक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि विस्तारा ने एक यात्री को विमान में सवार चालक दल के सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में लंदन के हीथ्रो हवाईअड्डा प्रशासन के हवाले कर दिया। विस्तारा के प्रवक्ता ने कहा कि लंदन हीथ्रो पहुंचने पर यात्री को जांच के लिए हिरासत में ले लिया गया। 30 मई, 2022 को दिल्ली से लंदन जाने वाली हमारी फ्लाइट यूके17 में एक यात्री सवार था, जो स्टाफ और अन्य यात्रियों से अभद्रता कर रहा था। इस घटना की सूचना स्थानीय अधिकारियों को दी गई थी और लंदन हीथ्रो पहुंचने पर यात्री को जांच के लिए हिरासत में ले लिया गया था। हमारा कर्मचारी आवश्यकतानुसार अधिकारियों के साथ सहयोग कर रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed