फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air India, Indigo, Vistara , Akasa , bomb threat, flight bomb threat

Bomb threat: एक ही दिन 80 से ज्यादा भारतीय उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियों ने शुरू की जांच

Thu, 24 Oct 2024 03:17 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 24 Oct 2024 03:17 PM IST
सार

Flight Bomb threat: 85 विमानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इनमें एअर इंडिया के 20 विमान ,  इंडिगो एयरलाइन के 20,  विस्तारा एयरलाइन के 20 और अकासा एयरलाइन की 25 उड़ानें शामिल हैं। 

विज्ञापन
Air India, Indigo, Vistara , Akasa , bomb threat, flight bomb threat
उड़ानों को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विमानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार को एक बार फिर से 85 विमानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इनमें एअर इंडिया के 20 विमान, इंडिगो एयरलाइन के 20, विस्तारा एयरलाइन के 20 और अकासा एयरलाइन की 25 उड़ानें शामिल हैं। पिछले 11 दिनों में इंडियन एयरलाइंस की 250 उड़ानों को इस तरह की धमकियां मिली हैं। 

विज्ञापन


पिछले कई दिनों से लगातार विमानों को बम से उड़ानें की धमकियां मिल रही है। बृहस्पतिवार को एक बार फिर से 85 उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। जिसमें एअर इंडिया, अकासा, इंडिगो की उड़ानें शामिल हैं। पुलिस ने मिली इन धमकियों की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

 
दिल्ली पुलिस ने पिछले आठ दिनों में 90 से ज्यादा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकी के संबंध में आठ अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। जिसे लेकर पुलिस ने कई लोगों को भी गिरफ्तार किया है। यही नहीं डीजीसीए की ओर से भी लगातार सामने आ रही इस तरह की घटनाओं को लेकर दिशा निर्देश जारी किए गए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अकासा एयर के प्रवक्ता ने कहा कि आज उनकी कुछ उड़ानों को सुरक्षा अलर्ट मिला है। प्रवक्ता ने कहा, अकासा एयर की आपताकालीन प्रतिक्रिया टीमें स्थिति की निगरानी कर रही हैं और सुरक्षा व नियामक अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं। हम स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय में सुरक्षा और सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन कर रहे हैं।  

वहीं, एयर इंडिया के एक अधिकारी ने कहा, एयर इंडिया की कुछ उड़ानों को आज सोशल मीडिया पर सुरक्षा खतरों का सामना करना पड़ा। तय प्रोटोकॉल के अनुसार संबंधित अधिकारियों को तुरंत सूचित किया गया और सभी सुरक्षा प्रक्रियाओं का सख्ती से पालन किया गया। सुरक्षा और हमारे यात्रियों, चालक दल और विमानों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। 

गोवा एयरपोर्ट हाई अलर्ट पर
इसके अलावा गोवा के दोनों एयरपोर्ट को विमानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बम की आशंका के चलते दोनों हवाई अड्डों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। खतरों का आकलन करने के लिए दोनों हवाई अड्डों के लिए बम खतरा आकलन समिति (बीटीएसी) का गठन किया गया है। 

हवाई अड्डे के सूत्रों ने बताया कि गोवा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को हाई अलर्ट पर रखा गया था, क्योंकि हवाई अड्डों के लिए जाने वाले चार विमानों को बम की धमकी मिली थी। खतरों का आकलन करने के लिए दोनों हवाई अड्डों के लिए एक समिति का गठन किया गया है। 

इस हफ्ते विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने कहा था कि सरकार उड़ानों को बम की धमकियों के मामलों से निपटने के लिए कानूनी कार्रवाई की योजना बना रही है, जिसमें ऐसे धमकी देने वालों को नो-फ्लाई लिस्ट में डालना भी शामिल है। 


इस बीच, सूत्रों ने बताया कि केंद्र सरकार ने मेटा और एक्स से जांच में सहयोग करने के लिए कहा है। उनसे बम धमकी के ट्वीट करने वालों का डाटा साझा करने के लिए कहा गया है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed