एयर इंडिया ने दो पायलटों को नौकरी से निकाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयर इंडिया ने अपने दो पायलटों को हांगकांग अतंरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर असामान्य तरीके से विमान उतारने को लेकर नौकरी निकाल दिया है। 20 अक्तूबर को हांगकांग अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट रनवे में सामान्य ग्लाइड पथ से विचलित होने की वजह से ग्राउंड प्रॉक्सीमिटी चेतावनी प्रणाली ने चेतावनी दी थी।
हांगकांग ट्रांसपोर्ट और हाउसिंग ब्यूरो ने एक सीरियस एक्सिडेंट बुलेटिन जारी किया है। एयर इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों पायलट को विमान उड़ाने की ड्यूटी से हटा दिया गया था और उसके बाद तुरंत ही उनके खिलाफ जांच बैठा दी गई थी। यह घटना उस समय हुई जब बोइंग 787 वीटी एएनई ट्रीम लाइनर विमान हांग कांग अतंरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरने की तैयारी में था। इस समय विमान में 197 यात्री और 10 विमान दल के लोग मौजूद थे। यह सुबह 6.14 का समय था। यह फ्लाइट दिल्ली से एयर इंडिया 314 दिल्ली से उड़ान भरी थी।
विमान जैसे ही हांग कांग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा ऑटोमैटिक टर्मिनल सूचना सर्विस ने लैंडिग सिस्टम को लेकर चेतावनी जारी की थी। तब सुबह के 6:08:17 बज रहे थे। एटीसी ने फिर से लैंडिंग के समय क्र्यू को ग्लाइड पाथ सिग्नल फ्लकचुएशन की जानकारी दी। पिर 6 बज कर 11 मिनट पर एटीसी ने एयरक्राफ्ट को लैंडिंग की सूचना दी थी।
मिली जानकारी के अनुसार क्र्यू के सदस्यों को ग्राउंड प्रोक्सिमिटी वार्निंग सिस्टम के जरिए जानकारी दी गई थी।
Air India grounded its two pilots after the aircraft descended rapidly and deviated from the normal glide path at Hong Kong International Airport runway on Oct 20 triggering a Ground Proximity Warning System alert. pic.twitter.com/0AL9gPFZo8
— ANI (@ANI) December 6, 2018