कोरोना का खौफ: क्रू मेंबर के संक्रमित होने पर एयर इंडिया विमान को सिडनी से बिना यात्रियों के ही भेजा गया वापस
एयर इंडिया के एक अधिकारी ने कहा कि दिल्ली-सिडनी के बीच उड़ान के संचालन से पहले शनिवार को दिल्ली में विमान के चालक दल के सभी सदस्यों की आरटी-पीसीआर जांच की गई और सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। लेकिन सिडनी में सोमवार को एक सदस्य पॉजिटिव पाया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एयर इंडिया के एक क्रू मेंबर के कोरोना संक्रमित होने पर सिडनी से फ्लाइट को यात्रियों के बिना ही लौटा दिया गया है। सिडनी से उड़ान भरने वाले एयर इंडिया विमान के चालक दल का एक सदस्य की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया के अधिकारियों ने यात्रियों को विमान में सवार होने से रोक दिया और खाली विमान वापस भेज दिया। जानकारी के मुताबिक विमान में कुछ सामान लादा गया था। एयर इंडिया के एक अधिकारी ने कहा कि दिल्ली-सिडनी के बीच उड़ान के संचालन से पहले शनिवार को दिल्ली में विमान के चालक दल के सभी सदस्यों की आरटी-पीसीआर जांच की गई और सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई।
सूत्रों ने कहा कि रविवार सुबह सिडनी पहुंचने पर ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने चालक दल के सभी सदस्यों की आरटी-पीसीआर जांच कराई, जिसकी रिपोर्ट सोमवार को आई। इसमें एक सदस्य के संक्रमित होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने यात्रियों को विमान में सवार होने से रोक दिया। कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए चालक दल के सदस्य को सिडनी में ही आइसोलेट कर दिया गया है। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने भारत में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर 15 मई तक भारत से सभी विमानों की आवाजाही पर रोक लगा दी है।