{"_id":"59a3b085227d5121388b456e","slug":"air-india-flight-gets-late-for-nine-hours-after-a-rat-entered-in-it","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूहे के कारण 9 घंटे लेट हुई एयर इंडिया की फ्लाइट","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
चूहे के कारण 9 घंटे लेट हुई एयर इंडिया की फ्लाइट
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
Updated Mon, 28 Aug 2017 11:45 AM IST
विज्ञापन
एयर इंडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयर इंडिया की एक फ्लाइट जो दिल्ली से अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को के लिए रवाना होने वाली थी करीब 9 घंटे तक एयरपोर्ट पर ही खड़ी रही। फ्लाइट के लेट होने की वजह एक चूहा था, जिसके आतंक से पूरा क्रू घंटों तक परेशान रहा। दरअसल, फ्लाइट एआई-173 यात्रियों से पूरी भरी हुई थी और उसे रविवार को रात 2.30 बजे रवाना होना था, लेकिन चूहे के घुस जाने के कारण वो रविवार दिन में निकल पाई।
विज्ञापन
पढ़ें: एयर इंडिया विमान में तकनीकी खराबी, पांच घंटे लेट हुई फ्लाइट
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि यहां एक और समस्या लोगों को झेलनी पड़ी, क्योंकि फ्लाइट के क्रू स्टाफ को भी बदलने में घंटों बर्बाद हो गए। एयर इंडिया के नए चेयरमैन राजीव बंसल ने इस पर नाराजगी जताई है और मामले की पूरी रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
फ्लाइट को रोक जांच इसलिए से गंभीरता की गई, क्योंकि अगर उड़ान के दौरान चूहा किसी भी वायर को काट देता, तो फ्लाइट पर पायलेट का कंट्रोल हट सकता था। इतना ही नहीं एक बड़ा हादसा भी हो सकता था।
ऐसे फ्लाइट में पहुंच जाते हैं चूहे
फ्लाइट में चूहे के पहुंचने के पीछे वो कैटरिंग वैन्स होती हैं, जो सीधे फ्लाइट में यात्रियों के लिए लाई जाती है। एयर इंडिया के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ये एक बड़ी समस्या है जिसे रोका नहीं जा सकता। देखा जाए तो ये कैटरिंग वैन्य चूहों के लिए दूसरा घर है। ऐसा पहले भी हुआ है जब इन कैटरिंग वैन्स की मदद से चूहे फ्लाइट में पहुंच गए।