फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi airport temporarily halted after pilot reported about spotting a drone in the area

एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, आधे घंटे तक हवाई सेवा बंद

Mon, 21 Aug 2017 01:11 AM IST
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान Updated Mon, 21 Aug 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
Delhi airport temporarily halted after pilot reported about spotting a drone in the area
दिल्ली एयरपोर्ट - फोटो : ANI
दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानें शुरू कर दी गई हैं। यहां एक संदिग्ध ड्रोन देखे जाने की सूचना के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था। एक पायलट ने दिल्ली एयरपोर्ट के पास एक ड्रोन देखे जाने की सूचना दी थी। जिसके बाद फ्लाइट ऑपरेशन कुछ देर के लिए रोक दिया गया था। 
विज्ञापन
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार शाम एक संदिग्ध ड्रोन देखा गया। सूचना मिलते ही शाम साढ़े सात बजे एयरपोर्ट से संचालित होने वाली सभी विमान सेवाएं बंद कर दी गईं। वहीं, एयरपोर्ट पर उतरने वाले विमानों को दूसरी तरफ डायवर्ट कर दिया गया। करीब आधे घंटे बाद रात आठ बजे ही विमानों का संचालन सुचारू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

  एयरपोर्ट पुलिस उपायुक्त संजय भाटिया के मुताबिक, द्वारका की ओर ड्रोन देखे जाने की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। हवाई सेवा बंद होने से यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट सूत्रों की मानें तो गोवा से दिल्ली आ रहे एयर एशिया विमान के पायलट ने द्वारका की तरफ एक संदिग्ध ड्रोन को उड़ते हुए देखा।



 

Delhi airport temporarily halted after pilot reported about spotting a drone in the area
दिल्ली एयरपोर्ट
पायलट ने शाम करीब साढ़े सात बजे इसकी सूचना एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को दी। ट्रैफिक कंट्रोलर ने आनन-फानन में इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से संचालित होने वाले सभी विमानों का संचालन रोक दिया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली एयरपोर्ट के तीनों रनवे को बंद कर दिया गया।

वहीं, एयरपोर्ट में लगी सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं। बीस मिनट से ज्यादा की जांच के बाद सुरक्षाकर्मियों को ड्रोन का कोई सुराग नहीं मिला। एयर इंडिया के अधिकारी ने बताया कि एयरपोर्ट पर आने वाली 15 हवाई सेवाओं को दूसरी दिशाओं में डायवर्ट कर दिया गया था।

​एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली करीब एक दर्जन सेवाएं लेट रहीं। एयर इंडिया के दो विमान लखनऊ और अहमदाबाद के लिए डायवर्ट किए गए। गो एयर व इंडिगो की एक-एक फ्लाइट को जयपुर की तरफ डायवर्ट किया गया। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed