फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air India Flight Delhi to San Francisco Diverted to Krasnoyarsk Russia News Updates in Hindi

Air India: दिल्ली से US जा रहे एयर इंडिया विमान में तकनीकी खराबी, रूस के एयरपोर्ट पर कराई गई सुरक्षित लैंडिंग

Fri, 19 Jul 2024 03:05 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 19 Jul 2024 03:05 AM IST
सार

दिल्ली से अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-183 को तकनीकी कारणों से रूस की तरफ डायवर्ट करना पड़ा। विमान को रूस के क्रास्नोयार्स्क इंटरनेशनल एयरपोर्ट (UNKL) पर डायवर्ट किया गया है। 

विज्ञापन
Air India Flight Delhi to San Francisco Diverted to Krasnoyarsk Russia News Updates in Hindi
एयर इंडिया विमान (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

एयर इंडिया की तरफ से जारी बयान के मुताबिक दिल्ली से अमेरिका जाने वाले विमान को डायवर्ट कर रूस में लैंड कराया गया है। एयर इंडिया ने बताया कि विमान संख्या एआई-183 को कॉकपिट क्रू द्वारा कार्गो होल्ड एरिया में एक संभावित समस्या का पता चलने के बाद अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को के बदले रूस के क्रास्नोयार्स्क इंटरनेशनल एयरपोर्ट (KJA) की तरफ मोड़ा गया और विमान सुरक्षित रूप से उतार लिया गया है। 

विज्ञापन
देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी एयर इंडिया ने बताया, विमान में 225 यात्री और चालक दल के 19 सदस्य थे, जिन्हें केजेए पर सुरक्षित उतारने के बाद आगे की प्रक्रियाओं के लिए टर्मिनल भवन में ले जाया गया है, क्योंकि केजेए में एयर इंडिया का अपना स्टाफ नहीं है। एयर इंडिया सरकारी एजेंसियों और नियामक अधिकारियों के साथ भी संपर्क में है। हम यात्रियों को जल्द से जल्द सैन फ्रांसिस्को ले जाने के लिए केजेए के लिए एक नौका उड़ान की व्यवस्था कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




एयर इंडिया के मुताबिक तमाम यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखना सुनिश्चित किया जा रहा है। ग्राहकों और चालक दल की सुरक्षा और भलाई एयर इंडिया की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed