फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air India Express reschedules Mumbai-Lucknow flight due to inclement weather in Delhi; passengers protest

एयर इंडिया एक्सप्रेस: खराब मौसम के कारण मुंबई-लखनऊ उड़ान का समय बदला; यात्रियों ने किया प्रदर्शन

Sun, 17 Sep 2023 02:54 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुृृृंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुृृृंबई Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 17 Sep 2023 02:54 AM IST
सार

Air India Express: एयर इंडिया एक्सप्रेस ने परिचालन कारणों का हवाला देते हुए शनिवार को मुंबई से लखनऊ जाने वाली अपनी उड़ान के समय में 10 घंटे का बदलाव किया, जिसके बाद कुछ प्रभावित यात्रियों ने विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Air India Express reschedules Mumbai-Lucknow flight due to inclement weather in Delhi; passengers protest
Air India Express (File) - फोटो : Self

विस्तार

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने परिचालन कारणों का हवाला देते हुए शनिवार को मुंबई से लखनऊ जाने वाली अपनी उड़ान के समय में 10 घंटे का बदलाव किया, जिसके बाद कुछ प्रभावित यात्रियों ने विरोध प्रदर्शन किया और टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन के खिलाफ नारेबाजी की। एक सूत्र ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान एआईएक्स-2773 को शनिवार रात 9 बजकर 19 मिनट पर मुंबई से उड़ान भरनी थी लेकिन एयरलाइन ने अंतिम समय में यात्रियों को सूचित किया कि उड़ान को संशोधित कर रविवार सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर रवाना किया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने देर शाम एक बयान में कहा कि उसे दिल्ली में आज (शनिवार) शाम खराब मौसम के कारण अपनी उड़ान के समय में संशोधन करने के लिए मजबूर होना पड़ा। एयरलाइन ने एक बयान में कहा,'आज शाम दिल्ली में खराब मौसम के कारण गुवाहाटी-दिल्ली उड़ान सहित कई उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया। दिल्ली और मुंबई (लखनऊ उड़ान सहित) से आने वाली उड़ानों के समय में भी बदलाव किया गया है।'
 

विज्ञापन

एयरलाइन ने कहा, 'हम अपने नियंत्रण से बाहर की परिस्थितियों के कारण अपने मेहमानों को हुई असुविधा के लिए माफी मांगते हैं।'एयर इंडिया एक्सप्रेस ने कहा कि इस बीच वैकल्पिक सुविधाओं का आयोजन किया जा रहा है, जबकि प्रभावित मेहमानों को जलपान, आवास और परिवहन प्रदान किया जा रहा है।
 

सूत्र के अनुसार, यात्रियों को एक संदेश मिला जिसमें लिखा था- आपको यह सूचित करते हुए खेद है कि 16 सितंबर 2023 आईएक्स-2773 बीओएम-एलकेओ को उड़ान का प्रस्थान परिचालन कारणों से 17 सितंबर 2023 07:15 तक संशोधित किया गया है। सूत्र ने बताया कि इसके बाद यात्रियों ने एयरलाइन के खिलाफ प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।

लखनऊ से अबूधाबी जा रहे विमान की दिल्ली में आपात लैंडिंग
इंडिगो एयरलाइंस के एक विमान में तकनीकी खामी का समय से पता चल जाने से बड़ा हादसा टल गया। एयरलाइंस का विमान लखनऊ से अबूधाबी (उड़ान संख्या 6ई93) जा रहा था। उड़ान भरने के बाद पायलट को विमान के हाइड्रॉलिक प्रणाली में खराबी की जानकारी मिली। तब तक विमान लखनऊ से आगे बढ़ चुका था।
 

पायलट ने तुरंत दिल्ली हवाईअड्डे के नियंत्रण कक्ष से संपर्क किया। इसके बाद विमान को शनिवार रात 11.42 बजे आपात स्थिति में दिल्ली हवाईअड्डे  पर उतारा गया। विमान की लैंडिंग के बाद 155 यात्रियों के साथ ही हवाईअड्डा प्रशासन ने भी राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed