{"_id":"64cb2f7686b15fc683060813","slug":"air-india-express-flight-emergency-landing-at-kochi-airport-after-burning-smell-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Air India: शारजाह जा रही फ्लाइट की कोच्चि में आपात लैंडिंग, जलने की गंध की शिकायत के बाद वापस लौटा विमान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Air India: शारजाह जा रही फ्लाइट की कोच्चि में आपात लैंडिंग, जलने की गंध की शिकायत के बाद वापस लौटा विमान
Thu, 03 Aug 2023 10:12 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 03 Aug 2023 10:12 AM IST
सार
विमान की लैंडिंग के बाद विमान की तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा जांच की गई लेकिन कुछ भी संदिग्ध या गड़बड़ नहीं मिला। वहीं विमान में सवार 175 यात्रियों को एक अन्य विमान से शारजाह के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट की आपात लैंडिंग
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट की कोच्चि में दो अगस्त की रात आपात लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट कोच्चि से शारजाह जा रही थी लेकिन उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद एक यात्री ने विमान में जलने की गंध आने की शिकायत की। इसके बाद एहतियातन फ्लाइट को वापस कोच्चि एयरपोर्ट पर उतार लिया गया। खबर के अनुसार, एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट ने बुधवार रात को कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी।
विमान में सवार थे 175 यात्री
यात्री की शिकायत के बाद विमान को बुधवार देर रात कोच्चि एयरपोर्ट पर ही उतार लिया गया। विमान की लैंडिंग के बाद विमान की तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा जांच की गई लेकिन कुछ भी संदिग्ध या गड़बड़ नहीं मिला। वहीं विमान में सवार 175 यात्रियों को एक अन्य विमान से शारजाह के लिए रवाना किया गया।
31 जुलाई को भी हुई थी आपात लैंडिंग
बीती 31 जुलाई को भी एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट की केरल के तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग कराई गई थी। दरअसल यह फ्लाइट तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली से शारजाह जा रही थी लेकिन रास्ते में ही विमान में तकनीकी खराबी के चलते विमान की तिरुवनंतपुरम में आपात लैंडिंग करानी पड़ी। विमान में 154 यात्री सवार थे।