{"_id":"68f3af8a3adbf515fe013205","slug":"air-india-dreamliner-flight-cancelled-due-to-technical-glitch-255-delhi-bound-passengers-stranded-in-milan-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Air India: दिवाली से पहले इटली के मिलान में फंसे 255 यात्री, एअर इंडिया की उड़ान तकनीकी खराबी के कारण हुई रद्द","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Air India: दिवाली से पहले इटली के मिलान में फंसे 255 यात्री, एअर इंडिया की उड़ान तकनीकी खराबी के कारण हुई रद्द
Sat, 18 Oct 2025 08:49 PM IST
हिमांशु चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु चंदेल
Updated Sat, 18 Oct 2025 08:49 PM IST
सार
इटली के मिलान से दिल्ली आने वाले एअर इंडिया के विमान में तकनीकी खराबी आने से उड़ान रद्द करनी पड़ी। 255 यात्री और 10 क्रू मेंबर मिलान में फंसे हैं। एअर इंडिया ने यात्रियों को होटल और भोजन की सुविधा दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इटली के मिलान से दिल्ली लौटने की तैयारी कर रहे 255 यात्रियों की दिवाली की खुशियां फीकी पड़ गईं। एअर इंडिया की ड्रीमलाइनर फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के कारण शुक्रवार को उड़ान रद्द करनी पड़ी। विमान की खराबी के चलते यात्रियों को मिलान में ही रोक दिया गया है, जबकि एक यात्री को विशेष अनुमति से दूसरे विमान से भेजा गया।
मिलान से दिल्ली आने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट (AI-138) उड़ान भरने से पहले ही तकनीकी दिक्कत का शिकार हो गई। यह फ्लाइट दिल्ली से AI-137 के रूप में दोपहर 2:54 बजे रवाना हुई थी और करीब नौ घंटे बाद इटली पहुंची। लेकिन लैंडिंग के बाद तकनीकी खामी पाई गई, जिसे समय पर दुरुस्त नहीं किया जा सका। परिणामस्वरूप, वापसी की उड़ान रद्द करनी पड़ी।
यात्रियों की परेशानी और वीजा की चुनौती
इस घटना से करीब 256 यात्रियों और 10 से अधिक क्रू मेंबर्स की यात्रा योजना प्रभावित हुई। एक यात्री, जिनका शेंगेन वीजा 20 अक्तूबर को समाप्त हो रहा था, उन्हें तुरंत दूसरे विमान में बुक किया गया ताकि वे वीजा समाप्त होने से पहले भारत पहुंच सकें। बाकी यात्रियों को 20 अक्तूबर या उसके बाद की फ्लाइट में समायोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- जाति, सियासत या भ्रष्टाचार..: हरियाणा में दो पुलिसवालों ने क्यों की आत्महत्या? ‘खबरों के खिलाड़ी’ का विश्लेषण
एअर इंडिया का बयान और व्यवस्थाएं
एअर इंडिया ने बयान जारी कर कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। एआई-138 को विस्तारित तकनीकी आवश्यकता के कारण रद्द किया गया। सभी प्रभावित यात्रियों को होटल आवास उपलब्ध कराया गया है, हालांकि सीमित स्थान के कारण कुछ व्यवस्थाएं एयरपोर्ट से दूर करनी पड़ीं। एयरलाइन ने कहा कि सभी यात्रियों को भोजन और जमीनी सहायता प्रदान की जा रही है।
तकनीकी बेड़े की चुनौतियां
एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर (वीटी-एएनएन) पहले भी लंबी दूरी के रूट पर तकनीकी खामियों का सामना कर चुका है। कंपनी का पुराना वाइड-बॉडी बेड़ा अब भी उसकी सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है। इससे पहले एक अन्य ड्रीमलाइनर विमान में भी तकनीकी समस्या आई थी, जिसके बाद भारतीय नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने बोइंग से जानकारी मांगी थी।
ये भी पढ़ें- जुबीन गर्ग मौत मामला: 'अब सिंगापुर जाकर जांच करेगी असम पुलिस', वरिष्ठ अधिकारी बोले- सही दिशा में चल रही छानबीन
दिवाली से पहले यात्रियों में नाराजगी
दिवाली से पहले भारत लौटने की उम्मीद लगाए बैठे यात्रियों को अब अतिरिक्त इंतजार करना पड़ रहा है। कई यात्रियों ने सोशल मीडिया पर एअर इंडिया की तकनीकी खामियों और असुविधाओं को लेकर नाराजगी जाहिर की है। एअर इंडिया ने हालांकि आश्वासन दिया है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित और शीघ्र भारत लाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
दिल्ली-ढाका वाली एअर इंडिया उड़ान में भी देरी
बांग्लादेश की राजधानी ढाका के हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर शनिवार दोपहर भीषण आग लगने के कारण सभी उड़ान संचालन रोक दिए गए। इसी वजह से एयर इंडिया की दिल्ली-ढाका फ्लाइट AI-237 को देर शाम उड़ान भरनी थी, जिसे स्थगित कर दिया गया। एअर इंडिया ने बताया कि ढाका एयरपोर्ट बंद होने से न केवल दिल्ली से ढाका जाने वाली उड़ान प्रभावित हुई, बल्कि वापसी की फ्लाइट AI-238 भी देरी से रवाना होगी।
एयरलाइन ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया और कहा कि दिल्ली और ढाका दोनों स्थानों पर ग्राउंड टीम यात्रियों की सहायता में जुटी हैं। जानकारी के अनुसार, आग एयरपोर्ट के कार्गो कॉम्प्लेक्स में लगी थी, जिसके बाद सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। एयर इंडिया के अलावा इंडिगो की उड़ानें भी ढाका रूट पर प्रभावित हुई हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन