फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Zubeen Garg death case Assam Police go Singapore to investigate senior official says investigation underway

जुबीन गर्ग मौत मामला: 'अब सिंगापुर जाकर जांच करेगी असम पुलिस', वरिष्ठ अधिकारी बोले- सही दिशा में चल रही छानबीन

Sat, 18 Oct 2025 08:14 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: हिमांशु चंदेल Updated Sat, 18 Oct 2025 08:14 PM IST
सार

असम पुलिस ने जुबीन गर्ग मौत मामले में सिंगापुर जांच यात्रा की तैयारी पूरी कर ली है। 10 सदस्यीय एसआईटी मुन्ना प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में जांच कर रही है। वहीं, असम विधानसभा में विपक्ष के नेता सैकिया ने भी इस मामले में सिंगापुर पीएम को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।
 

विज्ञापन
Zubeen Garg death case Assam Police  go Singapore to investigate senior official says investigation underway
जुबीन गर्ग - फोटो : एक्स

विस्तार

असम पुलिस के क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (सीआईडी) ने सिंगापुर की यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह यात्रा मशहूर गायक और सांस्कृतिक आइकन जुबीन गर्ग के मौत के मामले की जांच के लिए है। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एसआईटी, जो मामले की जांच कर रही है, समय पर कोर्ट में रिपोर्ट जमा करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन


स्पेशल डीजीपी मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने बताया कि एसआईटी की जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है। गुप्ता ने कहा, “जांच चल रही है, बयान दर्ज किए जा रहे हैं। हम दिन-रात मेहनत कर रहे हैं और जांच सही दिशा में है।” एसआईटी का उद्देश्य कोर्ट को समय पर रिपोर्ट देना है।
विज्ञापन


एसआईटी की सिंगापुर यात्रा
गुप्ता के नेतृत्व में 10 सदस्यीय एसआईटी सोमवार से सिंगापुर यात्रा पर जाएगी। वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि टीम सिंगापुर अधिकारियों के शेड्यूल के अनुसार यात्रा करेगी और जांच आगे बढ़ाएगी। इससे जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेता सैकिया ने सिंगापुर पीएम को लिखा पत्र
असम विधानसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता देबब्रत सैकिया ने सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग को पत्र लिखकर गायक जुबीन गर्ग की मौत की पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने सिंगापुर सरकार से 'ट्रांसपेरेंट कॉर्नर इंक्वायरी' की तत्काल शुरुआत करने का अनुरोध किया है।

ये भी पढ़ें- सबरीमाला सोना चोरी मामले में एसआईटी की जांच जारी, मुख्य आरोपी के घर की ली गई तलाशी

मामले से जुड़े लोगों का बयान दर्ज
एसआईटी ने शनिवार को जुबीन गर्ग से जुड़े लोगों के बयान दर्ज किए, जिनमें डॉक्टर हितेश बरुआह और संगीतकार दिगंता भारती शामिल हैं। हितेश बरुआह ने कहा कि जुबीन को दौरे की जानकारी थी और सभी को उनकी मिर्गी के बारे में पता था। उन्हें आग और पानी से दूर रखना चाहिए था।


ये भी पढ़ें- 'हवाईअड्डों पर अधिकारियों को मौजूदा कानूनों के प्रति संवेदनशील बनाने की जरूरत', सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

जुबीन गर्ग की मौत की पृष्ठभूमि
जुबीन गर्ग सिंगापुर में चौथा नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल में शामिल होने गए थे। इसी दौरान उनका समुद्र में तैरते समय निधन हो गया। एसआईटी ने अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एनईआईएफ के प्रमुख आयोजक श्यामकानु महंता, जुबीन के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा, उनके चचेरे भाई और राज्य पुलिस अधिकारी संदीपान, उनके दो बैंड सदस्य और दो पीएसओ शामिल हैं।

सभी आरोपी अब न्यायिक हिरासत में हैं। पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद उन्हें जेल में रखा गया है। एसआईटी ने कहा है कि चार्जशीट 90 दिनों के भीतर दाखिल की जाएगी। जांच में अब सिंगापुर यात्रा के दौरान दर्ज बयान और घटनाओं की पूरी समीक्षा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed