फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   air india buy 500 new planes biggest jets deal tata group airbus boeing

Air India: 500 नए हवाई जहाज खरीदने के समझौते पर लगी मुहर, जानें एयरलाइन के बेड़े में कौन से विमान होंगे शामिल

Sat, 11 Feb 2023 08:46 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 11 Feb 2023 08:46 AM IST
सार

एयर इंडिया, एयरबस से 250 विमान खरीदेगी, जिनमें से 210 सिंगल एस्ले A320neos और 40 वाइड बॉडी A350s विमान होंगे। बीती 27 जनवरी को एयर इंडिया ने अपने स्टाफ को पत्र लिखकर नए एयरक्राफ्ट ऑर्डर करने की ऐतिहासिक डील के बारे में जानकारी दी थी।

विज्ञापन
air india buy 500 new planes biggest jets deal tata group airbus boeing
एयर इंडिया - फोटो : Air India

विस्तार

एयर इंडिया ने 500 नए हवाई जहाज खरीदने की डील की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह डील 100 बिलियन डॉलर की हो सकती है। माना जा रहा है कि यह नागरिक विमानन इतिहास की सबसे बड़ी डील है। डील के तहत एयर इंडिया फ्रांस की कंपनी एयरबस और अमेरिका की कंपनी बोइंग से ये विमान खरीदेगी। इस डील को लेकर कंपनी अगले हफ्ते तक आधिकारिक एलान कर सकती है। 

विज्ञापन


रिपोर्ट्स के अनुसार, एयर इंडिया, एयरबस से 250 विमान खरीदेगी, जिनमें से 210 सिंगल एस्ले A320neos और 40 वाइड बॉडी A350s विमान होंगे। वहीं बोइंग से खरीदे जाने वाले 220 विमानों में से 190 737 मैक्स नौरोबॉडी जेट्स होंगे और 20 787 वाइडबॉडी जेट्स और 10 777xs विमान होंगे। हालांकि इन ऑर्डर में बदलाव भी हो सकता है। अभी तक एयरबस या एयर इंडिया की तरफ से इस डील की पुष्टि नहीं की गई है। 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीती 27 जनवरी को एयर इंडिया ने अपने स्टाफ को पत्र लिखकर नए एयरक्राफ्ट ऑर्डर करने की ऐतिहासिक डील के बारे में जानकारी दी थी। माना जा रहा है कि टाटा ग्रुप के पास वापस आने के बाद एयर इंडिया को आधुनिक बनाया जा रहा है ताकि अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानों में अपने दबदबे को फिर से बढ़ाया जा सके। इसके साथ ही इस डील के जरिए एयर इंडिया की खुद को फ्यूल एफिशिएंट बनाने की भी कोशिश है ताकि फ्यूल के खर्च को कम किया जा सके। बता दें कि अभी एयर इंडिया के बेड़े में अधिकतर विमान पुराने हैं। एयर इंडिया अपने विमान के नए बेड़े से एमिरेट्स और कतर एयरवेज जैसी बड़ी एयरलाइंस को चुनौती देने की तैयारी भी कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना महामारी के बाद अब एयरलाइंस कंपनियां खुद को अपग्रेड करने में जुटी हैं। कोरोना पाबंदियों के हटने के बाद अब हवाई यात्रियों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। एयर इंडिया को खरीदे टाटा ग्रुप को एक साल का समय हो चुका है। ऐसे में टाटा ग्रुप की देखरेख में कंपनी बड़े बदलाव से गुजर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed