फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air India building bid again in Mumbai MVA government keen on purchasing at Rs 1400 crore

मुंबई: एयर इंडिया बिल्डिंग की फिर लगी बोली, 1400 करोड़ में खरीद सकती है महाराष्ट्र सरकार

Thu, 12 Aug 2021 03:28 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: देव कश्यप Updated Thu, 12 Aug 2021 03:28 AM IST
सार

फडणवीस सरकार ने भी एयर इंडिया बिल्डिंग खरीदने में दिलचस्पी दिखाई थी, लेकिन राज्य में सत्ता परिवर्तन के कारण डील आगे नहीं बढ़ सकी

विज्ञापन
Air India building bid again in Mumbai MVA government keen on purchasing at Rs 1400 crore
Air India Building at Nariman Point, Mumbai - फोटो : Twitter

विस्तार

मुंबई के नरीमन प्वाइंट में बनी ऑइकॉनिक एयर इंडिया बिल्डिंग बिकने को तैयार है। महाराष्ट्र की ठाकरे सरकार ने इसकी कीमत 1400 करोड़ रुपये तय की है जबकि एयर इंडिया की मांग दो हजार करोड़ रुपये है। इससे पहले फडणवीस सरकार ने भी एयर इंडिया बिल्डिंग खरीदने में दिलचस्पी दिखाई थी लेकिन राज्य में सत्ता परिवर्तन के कारण डील आगे नहीं बढ़ सकी।

विज्ञापन


आर्थिक रूप से घाटे में चल रही सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एयर इंडिया ने साल 2018 में नरीमन प्वाइंट स्थित 23 मंजिला बिल्डिंग बेचने का फैसला किया था। उस वक्त सीएम फडणवीस राज्य के अलग-अलग विभागों के कार्यालयों को एक जगह लाने के लिए यह बिल्डिंग खरीदना चाहते थे। लेकिन राज्य में सत्ता परिवर्तन के कारण डील आगे नहीं बढ़ सकी।
विज्ञापन


इसे खरीदने के लिए ठाकरे सरकार ने एक बार फिर बातचीत की प्रक्रिया आरंभ की है। राज्य के मुख्य सचिव सीताराम कुंटे और एयर इंडिया के सीएमडी राजीव बंसल के बीच मंगलवार को ही इस पर डील हुई है। राज्य सरकार इस बिल्डिंग को खरीदने के लिए 1400 करोड़ रुपये खर्च करने को तैयार है, लेकिन एयर इंडिया के आंतरिक मूल्यांकन में बिल्डिंग की कीमत दो हजार करोड़ रुपये आंकी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed