फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air India brings new policy now pilots can fly after retirement

Air India: एयर इंडिया लाई नई नीति, अब सेवानिवृत्ति के बाद 65 वर्ष की आयु तक विमान उड़ाने की मिलेगी अनुमति

Tue, 02 Aug 2022 03:10 AM IST
देव कश्यप एएनआई, नई दिल्ली।
एएनआई, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 02 Aug 2022 03:10 AM IST
सार

एयर इंडिया (Air India) के एचआर प्रमुख (Chief Human Resource of Air India) की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि कंपनी के पायलट फिलहाल 58 साल की उम्र में सेवानिवृत्त (Retire) होते हैं, कंपनी ने अपने बेड़े में विमानों की संख्या बढ़ने के बीच सेवानिवृत्ति के बाद भी पायलटों को सेवा देने की नीति बनाई है।

विज्ञापन
Air India brings new policy now pilots can fly after retirement
एयर इंडिया (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टाटा समूह (Tata Group) की विमानन कंपनी एयर इंडिया (Air India) ने अपने पायलटों को 65 वर्ष की आयु तक विमान उड़ाने की अनुमति देने का फैसला किया है। इसके लिए कंपनी नई नीति (New Policy) लेकर आई है। नई नीति के अनुसार, एयर इंडिया अपने चयनित पायलटों को सेवानिवृत्ति (Retirement) के बाद पांच साल की अवधि के लिए अनुबंध के आधार (Contract Basis) पर सेवा विस्तार देगी। इस अनुबंध को 65 वर्ष की आयु तक बढ़ाया जा सकता है। टाटा समूह के आंतरिक दस्तावेजों से मिली जानकारी के अनुसार, कंपनी ने अपने बेड़े की विस्तार योजना को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय किया है।

विज्ञापन


डीजीसीए ने 65 साल तक विमान उड़ाने की दे रखी है मंजूरी
एयर इंडिया (Air India) के मानव संसाधन विभाग के प्रमुख (Chief Human Resource of Air India) की ओर से जारी पत्र में कहा गया है, ‘‘एयर इंडिया के पायलट फिलहाल 58 साल की उम्र में सेवानिवृत्त (Retire) होते हैं, कंपनी ने अपने बेड़े में विमानों की संख्या बढ़ने के बीच सेवानिवृत्ति के बाद भी पायलटों को सेवा देने की नीति बनाई है।" नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने पायलटों को 65 वर्ष की आयु तक विमान उड़ाने की मंजूरी दे रखी है। 
विज्ञापन


एयर इंडिया अपने बेड़े में नए विमान शामिल करने की योजना बना रही
एयर इंडिया के दस्तावेजों में कहा गया है, "हमारे बेड़े के लिए भविष्य की विस्तार योजनाओं को ध्यान में रखते हुए, पायलटों के लिए हमारे कार्यबल की आवश्यकता को पूरा करना अनिवार्य है। पायलटों को 65 वर्ष की आयु तक उड़ान भरने की अनुमति देना उद्योग में अधिकांश एयरलाइन कंपनियों द्वारा अपनाई जाने वाली व्यवस्था है। हमारी आवश्यकता को पूरा करने के लिए, यह प्रस्तावित है कि एयर इंडिया में हमारे वर्तमान प्रशिक्षित पायलटों को सेवानिवृत्ति के बाद पांच साल के लिए अनुबंध के आधार पर रखा जा सकता है, जिसे 65 साल तक बढ़ाया जा सकता है।" दरअसल, विमानन कंपनी एयर इंडिया अपने बेड़े में 200 से अधिक नए विमान शामिल करने की योजना बना रही है। इसमें 70 प्रतिशत विमान छोटे किस्म के होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयर इंडिया पात्रता की जांच के लिए समिति गठित करेगी
एयर इंडिया ने अगले दो वर्षों में सेवानिवृत्त होने वाले पायलटों की पात्रता की जांच करने के लिए मानव संसाधन (HR), संचालन (Operation) और उड़ान सुरक्षा (Flight Safety) के कार्यात्मक प्रतिनिधियों की एक समिति गठित करने का निर्णय लिया है।


सेवानिवृत्ति से एक साल पहले पायलटों के दिया जाएगा अनुबंध पत्र
कंपनी की ओर से कहा गया है कि "यह समिति पायलटों के अनुशासन, उड़ान सुरक्षा और सतर्कता के संबंध में पिछले रिकॉर्ड की समीक्षा करने के लिए जिम्मेदार होगी। समीक्षा के बाद, समिति मुख्य मानव संसाधन अधिकारी (Chief Human Resources) को सेवानिवृत्ति के बाद अनुबंध जारी करने के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए नामों की सिफारिश करेगी। चयनित किए जाने वाले पायलटों को सेवानिवृत्ति से एक साल पहले, उन्हें सेवानिवृत्ति के बाद उनके अनुबंध के संबंध में पत्र जारी किया जाएगा।" 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed