फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   air india books 194 ticket, only 144 seats are available

एयर इंडिया की फ्लाइट में थी 144 सीटें, बुक कर दिए 194 टिकट

Tue, 25 Jul 2017 10:25 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Tue, 25 Jul 2017 10:25 AM IST
विज्ञापन
air india books 194 ticket, only 144 seats are available
एयर इंडिया

एयर इंडिया के रिजर्वेशन सिस्टम में ऐसी गड़बड़ी हुई, जिसका जवाब कर्मचारी को देते नहीं बन रहा। बीते वीकेंड इस गड़बड़ी के चलते यात्रियों ने कोलकाता में एयर इंडिया के खिलाफ हंगामा खड़ा कर दिया। दरअसल शनिवार को 194 यात्रियों ने एयर इंडिया के एआई- 731 विमान के लिए रिपोर्ट किया, जिसे कोलकाता से गुवाहाटी जाना था, लेकिन जब विमान पहुंचा तो नजारा कुछ और ही था। 

विज्ञापन


विमान जब कोलकता पहुंचा तो उसमें केवल 144 यात्रियों के बैठने की ही जगह थी। जिसके बाद नाराज यात्रियों ने एयर इंडिया के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। ऐसा कई बार होता है कि एयरलाइन कंपनियां सीट से ज्यादा बुकिंग कर लेती हैं, लेकिन इतनी बड़ी संख्या में यह गलती पहली बार हुई है। 
विज्ञापन


50 से ज्यादा यात्रियों को हो रही असुविधा के बीच एयर इंडिया के अधिकारी इस बात का जवाब देने में असमर्थ नजर आ रहे थे कि ऐसा हुआ कैसे। एयर इंडिया के एक अधिकारी ने बताया कि हम 2-3 फीसदी ओवर बुकिंग करते हैं, लेकिन शनिवार को कोलकाता-गुवाहाटी फ्लाइट में 31 फीसदी ज्यादा बुकिंग हुई थी। यात्री नाजार हो रहे थे और हमारे पास उनको देने के लिए कोई जवाब नहीं था। हमें लगता है कि रिजर्वेशन सिस्टम में कोई समस्या हो गई थी। जिस कारण 144 बुकिंग होने के बाद भी फ्लाइट में बुकिंग फुल नहीं दिखा रही थी। जिस कारण 194 यात्रियों की बुकिंग हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दो विमानों में यात्रियों को भेजा गया

air india books 194 ticket, only 144 seats are available

इतने यात्रियों को ले जाने के लिए एयरइंडिया सामान्य तौर पर ए 330 एयरक्राफ्ट या बोइंग 787 ड्रीमलाइनर का इस्तेमाल करता है, लेकिन इतने कम समय अंतराल पर किसी भी एयरक्राफ्ट का कोलकाता पहुंच पाना नामुमकिन है। 

कंपनी ने यात्रियों पहुंचाने के लिए दो विमानों से जाना की व्यवस्था की। एक विमान को रविवार सुबह गुवाहाटी के लिए रवाना किया, जबकि दूसरा विमान जिसे बागडोरा जाना था, उसे गुवाहाटी के लिए रिसेड्युल किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed